उझानी। नगर के उझानी सहसवान रोड मोहल्ला बालाजी पुरम कॉलोनी वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप क्षत्रिय समाज धर्मशाला परिसर मैं शुक्रवार को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप क्षत्रिय समाज कमेटी के अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह चौहान के नेतृत्व में एक कार्यक्रम आयोजन किया गया। जिसमें विधि विधान से अपने अपने शस्त्रो का पूजन कर हवन यज्ञ का समापन कराया। यज्ञ में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप क्षत्रिय समाज के सभी कार्यकर्ताओं ने यज्ञ में आहुति देकर भगवान श्री मर्यादा परसोत्तम श्रीराम को याद किया। इस कार्यक्रम के मौके पर कमेटी के अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह चौहान, कमेटी महामंत्री कुशल राघव, अमित प्रताप सिंह, धीरेंद्र सिंह सोलंकी, डॉक्टर जितेंद्र सिंह सोलंकी, विनोद कुमार सिंह, शैलेश प्रताप सिंह, धर्मवीर सिंह राघव, विमल सिसोदिया, कुशल पाल सिंह,व सैकड़ों कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे