दशहरा पर पूजे गए शास्त्र

IMG-20211015-WA0627
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं। विजयदशमी के पर्व पर शुक्रवार को क्षत्रियों ने जिले भर में शस्त्र पूजन का आयोजन कर सामूहिक पूजन हुआ तो कहीं घरों पर असलाहों की विधिवत पूजा अर्चना की गई। वहीं घरों में पकवान भी बनाए गए। श्री राम लीला ग्राउंड में शाम को रावण का पुतला आग के हवाले किया जाएगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

शुक्रवार सुबह ही उझानी के क्षत्रिय भवन में क्षत्रिय समाज के लोग एकत्र हुए। सभी लोग अपने साथ में लाइसेंसी असलाहे लेकर आए थे। असलाहों का पूजन के बाद सभी ने एक दूसरे को असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक दशहरा पर्व की बधाई दी। घरों में भी शस्त्र पूजन का दौर चला लोगों ने असलाहों को साफ करके उनका विधिवत पूजन किया। बिल्सी में भी शास्त्रों की पूजा की गई।

क्षत्रिय महासभा बदायूँ व महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में शस्त्र पूजन समारोह एवं  दशहरा सभा 2021 का जिला स्तरीय आयोजन स्काउट भवन बदायूं में वरिष्ठ ट्रस्टी धनपाल सिंह की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त ए डी एम रामवीर सिंह, योगेश्वर प्रताप सिंह तोमर एडवोकेट, वीरेंद्र  सिंह राघव, विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्लाक प्रमुख उसावं के पति दिनेश सिंह, ब्लाक प्रमुख वजीरगंज पुत्र शिवम प्रताप सिंह उपस्थित रहे। समाजसेवी रवि प्रताप सिंह , अंकित चौहान व नगरपालिका परिषद अध्यक्ष दीप माला गोयल की विशिष्ट उपस्थिति रही।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights