अवैध खनन कर रहे लोगों ने खेत स्वामी को कुचलने का प्रयास किया,पुलिस ने दो ट्रैक्टर-ट्राली व एक मशीन की सीज

009c309f-6609-4839-947d-e01aabe45b1f
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी।कोतवाली क्षेत्र के गांव में अवैध खनन कर पडोस के खेत से निकाल रहे वाहनों को जब पड़ोस के खेत मालिक ने निकालने को मना किया तो अवैध खनन कर रहे ट्रैक्टर चालको ने कुचलने का प्रयास किया।पीडित की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने दो ट्रैक्टर-ट्राली व एक छोटी जेसीवी मशीन को कब्जे में ले लिया है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नरऊ निवासी मुनेन्द्रपाल सिंह पुत्र यशपाल सिंह ने दी तहरीर में लिखा है कि बुधवार की रात गांव के हेमसिंह पुत्र गोकिल के खेत से अवैध मिटटी का खनन हो रहा था।अवैध मिटटी का खनन करने वाले वाहनों को उसके बुबाई वाले खेत से निकाल रहे थे जिससे उसका खेत खराव व बैठ रहा था।मुनेंद्रपाल सिंह ने बताया कि जब वह अपने खेत पर पहुंचा तो उसने वाहनों को अपने खेत में से निकालने को मना किया।तो अवैध खनन कर रहे लोगों ने उसे ट्रैक्टरों व मशीन से कुचलने का प्रयास किया।तो वह जैसे-तैसे वहां से भाग निकला और पुलिस को घटना की सूचना दी।सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस को देख अवैध खनन कर रहे लोग दो ट्रैक्टर-ट्राली व एक मशीन को छोड़कर फरार हो गये।पुलिस तीनों वाहनों को कब्जे में लेकर थाने ले आयी।एसआई लवगिरि ने बताया कि खनन अधिकारी लालता प्रसाद ने तीनों वाहनों को सीज किया है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights