हाइवे पर बाइक सवार एमआर से बदमाशों ने नकदी,मोबाइल लूटे

d4b281d2-6e54-4117-b9cd-9145d4983d1b
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी।कोतवाली क्षेत्र के बरेली-मथुरा मार्ग पर एक गांव के समीप कंपनी का काम कर घर आ रहे बाइक सवार एमआर को पल्सर सवार तीन बदमाशों ने तमंचे की नोक पर मारपीट कर नकदी व मोवाइल लूट लिया।पीड़ित ने कछला चौकी में घटना की तहरीर दी है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

नगर के मौहल्ला अयोध्यागंज निवासी अब्दुल बासित अंसारी पुत्र अब्दुल मालिक अंसारी प्लेनर कम्पनी में एमआर के पद पर कार्यरत है।एमआर अब्दुल बासित अंसारी ने बताया कि बुधवार की सुबह वह कंपनी के काम से जनपद कासगंज के कस्बा सोरों में विजिट कर बाइक द्वारा शाम को सोरों से पौने सात बजे निकला।तो वह कुछ देर को कछला पुल पर रुक गया।कछला से जब वह चला तो कछला चौराहे पर उसे काली पल्सर बाइक पर सवार तीन बदमाशो ने मास्क लगाये उसे ओवरटेक किया।पीडित बासित ने बताया वह जैसे ही वितरोई मोड़ से आगे आया तभी पल्सर सवार तीनों बदमाशों ने बाइक ओवरटेक कर उसकी बाइक रोक ली और उसकी बाइक की चावी निकालकर सड़क किनारे खाई में धक्का देकर तमंचे के बल पर मारपीट कर उससे छः से सात हजार रुपये व दो मोवाइल व कागजात लूट लिये और तमंचे की कनपटी पर बट मारकर फरार हो गये।पीड़ित ने बताया उसने जैसे-तैसे कछला चौकी पहुंचकर पुलिस को घटना की सूचना दी।जब लूट के बारे में कोतवाल विजेंद्र सिंह से जब जानकारी की तो उन्होंने बताया कि बैग कछला में रह गया था।घटना पूरी तरह असत्य है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights