एनसीसी ने मनाया अंतराष्ट्रीय प्राकृतिक आपदा निवारण दिवस
बदायूं।आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय बदायूं में राष्ट्रीय कैडेट कोर की और से अंतराष्ट्रीय प्राकृतिक आपदा निवारण दिवस का आयोजन कर पौधारोपण किया गया, साथ ही समस्त कैडेट्स ने परेड के साथ शपथ ग्रहण किया।
आज प्रातः समस्त कैडेट्स का एकत्रीकरण महाविद्यालय के प्रांगण हुआ और उन्हें परेड कराई गई। तत्पश्चात आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत स्वतंत्रता संग्राम सेनानी महापुरुषों के जीवन दर्शन से परिचित कराया गया। कैडेट्स ने फिट इंडिया क्लीन इंडिया के लिए आवास विकास में बिखरे हुए सिंगल यूज प्लास्टिक संग्रह कर उसका निस्तारण किया।

एनसीसी की प्रभारी डॉ श्रद्धा गुप्ता ने एसीसी कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के लिए लड़ी गई लड़ाई का 90 साल का इतिहास सभी युवाओं के लिए राष्ट्र की सेवा करने के लिए प्रेरणा का स्रोत है। डॉ गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रीय आंदोलन के समकालीन महापुरुषों का चिंतन दर्शन भारत के साथ-साथ विश्व की तमाम देशों में क्रांति का जनक बना। आज भी दुनिया हम सभी से बहुत ही अपेक्षा रखती है,जिनमे मानव अस्तित्व के लिए सबसे बड़ा संकट प्राकृतिक आपदा का निवारण भी है। अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए भारतीय युवा को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत होना पड़ेगा डॉ श्रद्धा गुप्ता ने सभी कैडेट्स को स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत बनाने के लिए शपथ दिलाई, तत्पश्चात एनसीसी के द्वारा गोद लिए गए वाटिका में वृक्षारोपण किया गया।

इस अवसर पर शिवम यादव, कुलदीप सिंह,प्रदीप कुमार, वैष्णवी गुप्ता, नरगिस, पारुल तोमर, रितिका, मोनिका, ज्योति गुप्ता, विकास कुमार, दाताराम ,मोहम्मद आलिम,रंजीत, प्रवेश कुमार,गरिमा सिंह, निखिल कुमार, सुमित कुमार सिंह, शनि कुमार, अर्जुन प्रताप, राम लखन प्रताप, राम मोहन सिंह, विजय कुमार,शैलेंद्र,पिंकी शाक्य,रूपल मान, आदेश कुमारी,जय जयंत पाठक, दीपक,हिमांशु,प्रतीक,शिवेंद्र,अमित चौहान, अनुष्का,अमन सिंह, अभय सिंह आदि उपस्थित रहे।













































































