बदायूं क्लब में 16 को होगा सुरसंगम का संगीतमय आयोजन

98208bc9-445f-4e40-952c-15c1661247ee
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं । बदायूं क्लब, बदायूं द्वारा शनिवार 16 अक्टूवर को शाम 6 बजे क्लब प्रांगण में सुरसंगम का संगीतमय आयोजन होगा। कार्यक्रम में नगर के प्रतिभाशाली गायकों द्वारा संगीतमय प्रस्तुति दी जायेगी। कार्यक्रम में विशेष आमंत्रित टी. वी. गायम मुनिरमन भी अपनी प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी एवं क्लब की अध्यक्ष दीपा रंजन रहेंगी, अध्यक्षता वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओ. पी. सिंह करेंगे एवं नगर पंचायत उसहैत की चेयरपरसन सैनरा वैश्य विशिष्ट अतिथि रहेंगी। क्लब के सचिव डॉ. अक्षत अशेष ने बताया कि कार्यक्रम कोविड गाइडलाइन के अनुसार सीमित रुप में आयोजित होगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

बदायूं से खास नाता है सिंगर मुनिरमन का

बदायूं क्लब द्वारा आयोजित सुरसंगम कार्यक्रम में प्रस्तुति देने आ रहे सिंगर मुनिरमन का बदायूं से खास नाता है। उनकी मां यहां सरकारी सेवा में रह चुकी हैं, उसी दौरान वे यहां पढ़ेे लिखे । नगर के ही शिवदेवी सरस्वती विद्या मन्दिर से शिक्षा ग्रहण करने वाले मुनिरमन को बदायूं से बहुत लगाव है यही कारण है जब भी यहां से कोई कार्यक्रम का निमन्त्रण उन्हें मिलता है तो वे यहां आते हैं। मुनिरमन ने अपनी संगीत की शिक्षा गौतम मुखर्जी एवं ग्रेजुएशन गजेन्द्र सिंह द्वारा स्थापित सारेगामा एकेडमी मुम्बई से ग्रहण की है। वे भारत की शान रियलटी शो के फाएनलिस्ट रह चुके हैं। जीआइएमए में आतिम असलम के साथ एवं वायस आफ इण्डिया को सीजन दो में इस्माइल दरबार, शान एवं सुखविन्दर सिंह के साथ परफार्म कर चुके हैं। वे देश विदेश में 1000 से अधिक टी. वी. शो, लाइव शो एवं इवेन्ट में प्रस्तुति दे हैं।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights