प्रत्येक बूथ पर बनेंगे पार्टी के 100 नये सदस्य : संजीव चौरसिया

1b6fe274-dc00-4786-8237-9f68217d94d7
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

कार्यकर्ता बूथ पर निरंतर प्रवास करें – संजीव चौरसिया

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

बदायूं।भाजपा कार्यालय पर दो महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक हुई जिनमें जिला पदाधिकारी, मोर्चा जिलाध्यक्ष/महामंत्री एवं पूर्व जनप्रितिनिधि, पूर्व भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदेश सह प्रभारी भाजपा उ० प्र० संजीव चौरसिया एवं क्षेत्रीय महामंत्री/जिला प्रभारी राकेश मिश्रा क्षेत्रीय महामंत्री नागेंद्र शिकरवार जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने भारत माता, पं० दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रवज्लन करके किया।

बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश सह प्रभारी भाजपा संजीव चौरसिया ने कहा कि पार्टी आगामी समय में विभिन्न अभियान कार्यक्रम चलाने जा रही है ।

पार्टी का सदस्यता अभियान जल्द शुरू होगा जिसका टोल फ्री नम्बर 7505403403 है, प्रत्येक बूथ पर बनेंगे 100 नये सदस्य । उन्होंने सभी से निरंतर बूथ पर प्रवास करने को कहा।

क्षेत्रीय महामंत्री नागेंद्र शिकरवार ने कहा कि सभी कार्यकर्ता पन्ना प्रमुख जरूर बनें और अपने पन्ना मतदाताओं से निरंतर सम्पर्क करें।

जिला, मण्डल, सेक्टर के पदाधिकारी बूथ पर जाएं और घर- घर संपर्क करें।

क्षेत्रीय महामंत्री/ जिला प्रभारी राकेश मिश्रा ने कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुटता से विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जायें, आपके अथक परिश्रम की बदौलत बदायूँ जिले की सभी छ: विधानसभा सीटों पर कमल खिलेगा।

जिलाध्यक्ष भाजपा राजीव कुमार गुप्ता ने सम्बोधित करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को अपनी अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभानी है जो भी आगामी कार्यक्रम होंगे उनमें बढ़ चढ़कर भाग लेकर सफल बनाना है।

बैठक में पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक पूर्व मंत्री भगवान सिंह शाक्य पूर्व विधायक योगेंद्र सागर पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत पूनम यादव पूर्व जिलाध्यक्ष नरेन्द्र पाल सिंह पूर्व जिलाध्यक्ष हरप्रसाद पटेल पूर्व एमएलसी भारत सिंह यादव राजेश्वर पटेल राणा प्रताप सिंह दमयंती वर्मा वीरेंद्र राजपूत सुरजीव गुप्ता सुभाष गौड़ अशोक वर्मा विवेक राठी प्रदीप चौधरी शिवकुमार शर्मा अशोक गुप्ता शारदाकान्त शर्मा सुधीर श्रीवास्तव एमपी सिह राजपूत अरुण प्रकाश ग्रीशपाल सिंह शारदेन्दु पाठक सोवरन राजपूत सुखदेव राठौर मेधावी यादव राघवेंद्र यादव प्रभाशंकर वर्मा तेजपाल सागर कौशल शास्त्री केशव चौहान हाजी सलीम मनोज मोदी महिपाल सागर गोविंद पाठक अमिता उपाध्याय मोनिक गंगवार रानी सिंह पुंडीर आशीष शाक्य अमित सिंह सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights