बदायूँ : पूर्व में चल रहे कांग्रेस सृजन अभियान के अंतर्गत आज कांग्रेसियों ने जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह के नेतृत्व में उझानी ब्लॉक के शेखुपुर न्यायपंचायत के ग्राम शेखुपुर, देहमु न्यायपंचायत के ग्राम देहमु रियोनईया, भैसोरा न्यायपंचायत के ग्राम भैसोरा में, रोली न्यायपंचायत के मानकपुर में बैठक कर भाजपा सरकार की गलत नीतियों को जनता तक पहुँचाया इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि भाजपा सरकारों की गलत नीतियों विरोध जारी रहेगा। कांग्रेस जनता को उनके अधिकार दिलवाएगी। नए कृषि कानून की वजह से किसान दिल्ली के बार्डर पर ठंड में आंदोलन पर डटे हैं, लेकिन केंद्र सरकार उनकी मांगों की तरफ ध्यान नहीं दे रही है, जो निंदनीय है। उन्होंने कहा इस अभियान का उद्देश्य ही संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाना है। जिले के सैकड़ों बूथों का गठन किया जा चुका है। ब्लॉक स्तर, न्याय पंचायत स्तर के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर लगातार यह प्रयास हो रहा है कि संगठन से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जाए। केंद्र व प्रदेश सरकार की गलत नीतियां देश को बर्बाद कर रही हैं। इस अवसर पर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शफी अहमद, जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग चेयरमैन बफाती मियां ने कहा कि आम आदमी कांग्रेस को लेकर आशान्वित है। आने वाले चुनाव में कांग्रेस बीजेपी के विकल्प के रूप में सामने आएगी। वहीं प्रदेश सचिव मणीन्द्र मिश्र का कहना है कि कांग्रेस ही बीजेपी का विकल्प है। प्रदेश एवं देश की जनता को मुश्किलों से उबारने के लिए कांग्रेस जी-जान से जुटी है। नगर अध्यक्ष उझानी अरुण परासर, जिला कांग्रेस कमेटी सचिव अवधेश श्रीवास्तव, उझानी ब्लॉक अध्यक्ष सतेंद्र साहू हम गांव एवं न्याय पंचायत स्तर पर संगठन को और मजबूती दे रहे हैं। कांग्रेस ही युवाओं, महिलाओं एवम किसानों के हक की आवाज़ उठाने का काम कर रहे है