सहसवान । आगामी त्योहारों पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसडीएम महिपाल सिंह सीओ आनिरूद्ध सिंह कोतवाल सुनील कुमार शुक्ला ने भारी पुलिस बल के साथ कस्बे की सड़कों पर पैदल मार्च किया। इस दौरान उन्होंने सड़क किनारे लगी दुकानों को भी देखा और संदिग्ध लोगों और गाड़ियों को भी चेक किया। एसडीएम, सीओ , कोतवाल सुनील कुमार शुक्ला अन्य मातहत पुलिस अफसरों तथा सिपाहियों के साथ सड़कों पर भ्रमण किया। सीओ ने सड़कों के किनारे लगी दुकानों का जायजा लिया। कस्बे के चौराहे पर खड़े होकर उन्होंने संदिग्ध लोगों और गाड़ियों को भी चेक किया। चौराहे पर खड़े संदिग्ध लोगों से पूछताछ की। इस दौरान कस्बे में घूमकर सड़क किनारे अतिक्रमण कर रहे दुकानदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि अतिक्रमण न करें वरना कड़ी कार्यवाही अमल मे लाई जाएगी । मुख्य चौराहों और इधर उधर भीड़ लगाए खड़े लोगो को कड़ी फटकार लगाई । उन्होने ने कहा कि अपराध और अपराधियो पर लगाम लगाना पहली प्राथमिकता होगी हर वर्ग के दबे कुचले असहाय लोगो को न्याय मिलेगा ।