राजीव गुप्ता ने किया रामलीला मेले का उद्घाटन बिल्सी। नगर के रामलीला ग्राउंड पर गौशाला रामलीला कमेटी के तत्वावधान में लगे रामलीला मेले का उद्घाटन बीती रविवार की रात भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता एवं पालिकाध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय ने भगवान राम का तिलक एवं उनके समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। उन्होने कहा कि भगवान राम के आदर्श को जनता तक पंहुचाने का सबसे उचित तरीका रामलीला मेला होता है। इसलिए लोगों को ऐसे आयोजन करते रहना चाहिए। उन्होने कहा कि मनुष्य को भी अपने अंदर अंहकार नहीं लाना चाहिए। अंहकांर ही मनुष्य को एक दिन खत्म कर देता है। लंकापति रावण जैसा सर्व शक्तिमान व्यक्ति अंहकार के सामने नहीं टिक पाया। उसे भगवान राम के हाथों आखिरकार मरना ही पड़ा। क्योकिं रावण के अंदर अंहकार आ गया था कि उसे इस संसार में कोई नहीं मार सकता है। इसलिए समाज में लोगों को अंहकार से दूर रहना चाहिए। हमेशा भगवान राम के सिंध्दातों को अपनाना चाहिए। उन्होने कहा कि रामलीला के माध्यम से हमारी प्राचीन सभ्यता एवं संस्कृति की पहचान बनी हुई है। इससे पहले मेला कमेटी के पदाधिकारियों ने उन्हे प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर भाजपा नेता विवेक राठी, लवकुमार वार्ष्णेय, मोहित गुप्ता, पीयूष शाक्य, दीपक चौहान, विनोद पालीवाल, जितेंद्र कुमार, संजीव वार्ष्णेय, गणेश गुप्ता, दिनेश वार्ष्णेय, हरीओम राठौर, अजय प्रताप सिंह, गगन राठी, अमित मिश्रा आदि मौजूद रहे।