बिल्सी। सहसवान क्षेत्र के गांव करियावेन में आज सोमवार को आर्य प्रतिनिधि सभा बदायूं का चुनाव आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तर प्रदेश के अंतरंग सदस्य एवं चुनाव अधिकारी आचार्य संजीव रूप की देखरेख में संपन्न हुआ। जिसमें जिले की 18 समाज के लोगों ने भाग लिया। जहां सर्वसम्मति से आचार्य नरसिंह आर्य को प्रधान, प्रणव आर्य को मंत्री एवं चंद्रभानु शर्मा कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा पुस्तकाध्यक्ष के लिए दयाराम वेदपथी एवं आर्यवीर दल अधिष्ठाता योगाचार्य हरेंद्र आर्य को बनाया गया। वहीं अर्जुन देव सहसवान, चौधरी महाराज सिंह आर्य बिल्सी, ज्ञानेन्द्र जिज्ञासु बदायूँ, कृष्णलाल आर्य दातागंज का उप प्रधान, विवेक जौहरी, कुलदीप आर्य, दयालु शास्त्री, भूदेव शास्त्री को उप मंत्री चुना गया। सर्वेन्द्र आर्य अलापुर को उप कोषाध्यक्ष चुना गया। हरिओम वर्मा, अनेक सिंह आर्य, ओमप्रकाश आर्य, हरीश चंद्र, राजाराम, रामप्रकाश, संजीव कुमार पहलवान, अगरपाल सिंह, वीरबल आर्य, राजेश कुमार सिंह को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। इसके अलावा संरक्षक मंडल में आचार्य वेदव्रत आर्य, आचार्य विजय देव नैष्ठकि, स्वामी शुद्ध बोध आनंद, स्वामी विश्व मुनी, स्वामी जगदीश्वरानंद, ज्ञानदेव आर्य एवं हरि देवमुनि को रखा गया। बाद में चुनाव अधिकारी आचार्य संजीव रूप एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी आचार्य विजय देव ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।