बिल्सी। आईपीएल की तर्ज अब नगर के क्रिकेट प्रेमियों ने दूसरी बार यहां बीपीएल-2 (बिल्सी प्रीमियर लीग) क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन शीघ्र कराएगें। जिसको लेकर आज रविवार को विकास खंड अंबियापुर परिसर मैदान पर एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें बीपीएल के चैयरमैन मोहित शर्मा फौजी ने कहा कि खिलाड़ियों की बोली लगाने के लिए फ्रेंचाइजी एवं स्पॉन्सर विज्ञापन के लिए इच्छुक व्यक्ति आवेदन 20 अक्टूबर तक सम्पर्क कर सकते हैं। प्रत्येक टीम के 15 खिलाड़ियों की बोली कुल बीस हजार रुपये में होगी। इसी में सभी खिलाड़ी खरीदने होंगे। फाइनल मैच में विजेता टीम को 51 एवं उपविजेता टीम को 31 हजार रुपये कमेटी द्वारा पुरस्कार दिया जाएगा। बोली लगवाने के लिए पात्र प्रत्येक खिलाड़ी को आवेदन फार्म भरना होगा। जिसके लिए साढ़े तीन सौ रुपये देना होगा। कमेटी के उपाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने कहा बीपीएल का मुख्य ग्रामीण क्षेत्र में छुपी खेल प्रतिभाओं उभार कर आगे बढ़ाना है। इसमें आठ फ्रेंचाइजी की टीम होंगी। जो दो पूल में विभाजित कर आपस मे मैच खेला करेंगी। सभी मैंच अम्बियापुर ब्लॉक मैदान पर होगें। इस मौके पर राजीव कुमार, मुवीन, वसीम, दुष्यंत कुमार, पवित्र उपाध्याय, राजू शर्मा, बंटी, अभिषेक, मनीष असावा, फहीम, रोहित शर्मा, अनुज प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।