बिल्सी। बिजनौर-बदायूं हाइवे पर सतेती चौराहा निकट एक चलती कार में बीती रात अचानक से शार्ट सर्किट से आग लग गई। जिसके बाद कार देखते-देखते धू-धूकर जलने लगी। वही गाड़ी में सवार कार स्वामी और उसके नौकर को डायल 112 पुलिस ने सुरक्षित बाहर निकाला और आग बुझाने का प्रयास किया। जब तक कार जलकर राख हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक नगर के मोहल्ला संख्या दो निवासी एवं कॉसमेटिक सामग्री के विक्रेता अजीत कुमार वार्ष्णेय पुत्र सत्यनारायन बीती शनिवार की रात करीब साढ़े आठ बजे अपने नौकर आदिल के साथ दुकान का सामान खरीदने के लिए बदायूं जा रहे थे। जैसे ही उनकरी कार बिजनौर-बदायूं हाइवे पर सतेती चौराहा से आगे बढ़ी तो उनकी चलती हुई कार बदबू के साथ कुछ आग की चिंगारी निकलने लगी। कार चला रहे अजीत कुमार कुछ समक्ष पाते कि आग ने भंयकर रुप धारण कर लिया। जिसके बाद सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आग बुझाने का प्रयास किया और गाड़ी में बैठे दोनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। लेकिन तब तक कार जलकर राख हो गई।