बदायूं।आज रविवार को जीलाॅट पब्लिक स्कूल अलापुर रोड़, बदायूॅ के प्रांगण मे उत्साही समिति द्वारा उत्साही शिक्षा योजना के अंतर्गत एक शैक्षिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इसमे बच्चों द्वारा नाटक के माध्यम से शिक्षा के महत्व को बताया गया। उत्साही शिक्षा समिति के सदस्य सैम.पी. योहन्ना ने बताया कि एक दिन का परिश्रम आपके बच्चे का भविष्य उज्ज्वल बना सकता है। इस योजना का उद्देश्य है कि सभी श्रमिको के बच्चों को महीने में एक दिन के श्रम या आय के बदले नर्सरी से कक्षा 5 तक की शिक्षा जीलाॅट पब्लिक स्कूल मे दी जाए। यह अपने आप मे एक अनूठी पहल है। प्रधानाध्यापिका ने सभी उपस्थित अभिभावक व अन्य सदस्यों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर समस्त अध्यापक/अध्यापिकाएं उपस्थित रहे।