बिल्सी। नगर के भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कालेज में आज शनिवार को कक्षा एनसी और केजी के नन्हे-मुन्हे बच्चों ने कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए रंगीन कागज की मदद से वर्ग, आयत, गोला तथा विभिन्न प्रकार की वस्तुओं को बड़े ही सुंदर ढंग से बनाया। वहीं कक्षा छह के विद्यार्थियों ने अनुपयोगी वस्तुओं से सुन्दर-सुन्दर गुलदस्ते, झोपड़ी, कूलर ,प्रकाशयुक्त घर, एटीएम मशीन आदि वस्तुएं बनाकर सुंदर प्रस्तुति दी। प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा ने सभी छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस तरह की अनुपयोगी वस्तुओं का उपयोग करके पर्यावरण को दूषित होने से बचाया जा सकता है तथा घर की साज सज्जा को बढ़ाया जा सकता है। यह एक्टिविटी नीलम माहेश्वरी, शिवानी माहेश्वरी, अनीता पाल, शशि वर्मा, दीपाली सक्सेना के नेतृत्व में कराई गई।