बिल्सी। पिछले दिनों से नगर क्षेत्र में चल रही बिजली कटौती से जनता काफी परेशान हो रही है। जिससे उन्हे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रात में होने वाली कतौटी से लोगों को नींद तक पूरी नहीं हो रही है। जिससे जनता लगातार आक्रोश बढ़ता जा रहा है। नगर के मोहल्ला संख्या दो निवासी कमलेश शर्मा, केके माहेश्वरी, ललतेश शर्मा, वसीम अकरम, अंशुल माथुर, सोनू माथुर, विशाल शाक्य, ऋतिक वार्ष्णेय ने बताया कि पिछले कई दिनो से रात के नौ बजे से लेकर एक बजे विभाग द्वारा अघोषित कटौती जा रही है। जिसको लेकर कई बार अधिकारियों को अवगत कराया है। वहीं ग्रामीण क्षेत्र किसानों का कहना है कि उन्हे 24 घंटे में मात्र चार-पांच घंटे ही बिजली आपूर्ति मिल पा रही है। जिसकी बजह से खेतों में खड़ी किसानों की फसलों की सिंचाई तक नहीं हो पा रही है। जिसके कारण उनकी फसलें सिंचाई के अभाव में सूख रही है। इसके अलावा गांवों में रात को बिजली पर्याप्त मात्रा में नहीं दी जा रही है। जिसके कारण शाम होते ही अंधेरा हो जाता है।