बिल्सी। नगर के बाबा मिशन हॉस्पिटल के तत्वावधान में आज शनिवार को तहसील क्षेत्र के गांव मिर्जापुर शोहरा में एक स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। जिसका शुभांरभ डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय ने करते हुए कहा कि मानव सेवा ही हमारा सबसे बड़ा धर्म और कर्म हैं। इसलिए निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का एक मात्र उद्देश्य समाज सेवा हैं। चिकित्सा के क्षेत्र में लोगों को आसानी से और बेहतर उपचार दिलाना हमारा मुख्य उद्देश्य है। इसके लिए बाबा मिशन हॉस्पिटल की ओर से प्रतिदिन निशुल्क कैंप लगाकर अधिक से अधिक लोगों को बेहतर उपचार दिलाया जा रहा है। शिविर में चिकित्सक डॉ.एमएस लोधी, डॉ महविश मोईन, डॉ अनुराग शर्मा ने मरीजों की जांच कर उनका उपचार किया। शिविर में आशुतोष शर्मा, कुलदीप सिंह, सरला शाक्य, अजय राठौर, सुमित, रवि आदि मौजूद रहें।