बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव बांस बरोलिया स्थित वृध्दाश्रम पर आज शनिवार को नगर पालिका परिषद के चेयरमैन अनुज वार्ष्णेय ने यहां पहुंच कर वृद्धों फल वितरित कर हाल-चाल जाना एवं उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होने कहा कि वृध्दों के आशीर्वाद के बिना किसी का जीवन सफल नहीं हो सकता है। इसलिए सभी लोगों को अपने बुजुर्गो का आशीर्वाद लेकर आगे बढ़ना चाहिए। साथ ही उनकी जितनी सेवा हो सके उतनी जरुर करनी चाहिए। उन्होने कहा कि आश्रम में रह रहे वृद्धजनों को किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए और उनको परिवार का एक सदस्य मानकर सेवाएं दें। उन्होने कहा कि वृद्धों के स्वास्थ्य जांच के लिए हॉस्पिटल की टीम को भेजा जायेगा और जो समय-समय पर इनकी जांच करेगी। उन्होने कहा कि उनके द्वारा आश्रम में कराए जा रहे निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा। इस मौके पर संचालक वेदव्यास शर्मा, शिव गौड़, प्रिंस माहेश्वरी, रोहित सक्सेना, शिव गौड़, अमन गुप्ता, पन्नालाल, बल्लू आदि मौजूद रहें।