बिल्सी। नगर के बाबा मिशन हॉस्पिटल के तत्वावधान में आज शुक्रवार को तहसील क्षेत्र के गांव अहमदनगर असौली में एक निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। जिसका उद्घाटन डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय ने किया। शिविर में 227 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं दी गई। शिविर में चिकित्सक डॉ. एमएस लोधी, डॉ महविश मोईन आदि ने मरीजों की जांच कर उनका उपचार किया। साथ ही कोविड महामारी सहित अन्य बीमारियों से बचाव के लिए अपने सुझाव दिए। चिकित्सक डॉ एमएस लोधी ने कहा कि मौसम तेजी से बदल रहा है। ऐसे में सावधानी बरतनी बहुत जरुरी है। शिविर में डॉ अनुराग शर्मा, आशुतोष शर्मा, कुलदीप सिंह, सरला शाक्य, अजय राठौर, सुमित, रवि आदि मौजूद रहें।