बिल्सी। आज शुक्रवार को नगर पालिकाध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय ने नगर के बदायूं बस स्टैंड के निकट मां पूर्णागिरि मार्केट में नगर पालिका के राज्य वित्त आयोग की धनराशि से बनी इंटरलॉक सड़क का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि बिल्सी नगर क्षेत्र के विकास में किसी तरह की कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होने कहा कि लंबे समय से नगर में कई सड़के जर्जर पड़ी थी। जिनका पिछले दिनों निर्माण कराकर जनता को काफी राहत मिली है। उन्होने कहा कि कोविड के दौरान पालिका को पर्याप्त धनराशि न मिलने से जो भी सड़के बनने से रह गई है। उनका निर्माण भी शीघ्र कराने की दिशा में काम किया जा रहा है। इस मौके पर देवपाल वार्ष्णेय, दीपक चौहान, राहुल वार्ष्णेय, अरुण वार्ष्णेय, योगेश वार्ष्णेय, प्रतीक चौहान, मोहित वार्ष्णेय, चारु वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।