बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या दो स्थित प्राचीन चंद्रप्रभू दिगम्बर जैन मंदिर में चल रहे भगवान शांतिनाथ स्वामी के विधान में तीसरे दिन भक्तिभाव से जैन समाज के लोगों ने यहां सामूहिक पूजन-पाठ किया। जिसमें शांतिधारा की बोली आदेश कुमार जैन ने लेकर प्रथम शान्ति धारा कराने का सौभाग्य प्राप्त किया। कलश शुद्धि के उपरांत प्रशांत जैन-चीनी जैन द्वारा मन्दिर के शिखर पर स्थापित किया गया। ललितपुर जिले से पधारे पंडित संतोष जैन शास्त्री द्वारा प्रवचन देते हुए कहा कि शांतिनाथ विधान विश्व में सुख समृद्धि एवं शांति स्थापित करने के लिए है। उन्होंने इसकी जानकारी देने के साथ ही पूजा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होने कहा कि नित्य दिन भगवान शांतिनाथ स्वामी की दो जाप और णमोकार मंत्र का नौ बार वाचन करना प्रत्येक जैन श्रावक के लिए अति अनिवार्य है। अपने पापों का प्रक्षालन करने के लिए भगवान जिनेन्द्र स्वामी का नित्य जलाभिषेक एवं शांतिधारा सभी को करना चाहिए। इसके बाद पंडित संतोष जैन को सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रभारी अध्यक्ष अनिल जैन सोनी, मीडिया प्रभारी प्रीत जैन, संतोष जैन, सुनील जैन, बॉबी जैन, मंयक जैन, पीयूष जैन, डॉ आरती जैन, चीनी जैन, प्रशांत जैन, दिव्या जैन, मोना जैन, स्वीटी जैन, बबिता जैन, तान्या जैन, मृगांक जैन, इंदु जैन, सलोनी जैन, नीरेश जैन, निर्भय जैन मौजूद रहे।