बिल्सी। तहसील का आज शुक्रवार को राजस्व राज्यमंत्री छत्रपाल सिंह ने निरीक्षण किया। यहां उन्होंने सबसे पहले बीआरसी कार्यालय का निरीक्षण किया। इसी के साथ उन्होंने चकबंदी कार्यालय, रजिस्ट्री कार्यालय समेत समस्त तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया और खामियां मिलने पर नाराजगी जाहिर करते हुए शीघ्र सुधार करने के निर्देश दिए। इसके बाद सभागार में लोगों की समस्याओं को सुना। साथ ही उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए। राज्यमंत्री को इस दौरान मिली कमियों को शीघ्र सुधारने को कहा है। उन्होंने कहा कि तीन महीने के अंदर राजस्व विभाग से जुड़ी लोगों की समस्याएं निपटाने को कहा है। इस मौके पर एसडीएम संजय कुमार सिंह, पालिकाध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय, सीओ बलदेव सिंह खनेड़ा, तहसीलदार करनवीर सिंह, मोहित गुप्ता, पीयूष शाक्य, गगन राठी, मुकेश शर्मा आदि मौजूद रहे