पन्ना लाल नगर पालिका इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने स्कूल प्रांगण मे किया पौधरोपण

IMG-20211008-WA0047
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

सहसवान। शुक्रवार को पन्नालाल नगर पालिका इंटर कॉलेज प्रांगण में छात्र छात्राओं और एसएसआई ने कालेज को हरा भरा बनाने व वातावरन को शुद्ध बनाने के लिए पौधारोपण किया इस अवसर पर एसएसआई जगवीर सिंह ने कहा कि जिस प्रकार सांस लेना हमारे जीवन के लिए आवश्यक है, उसी प्रकार वृक्षों के बिना हमारा जीवन सम्भव नहीं है। देश की बढ़ती आबादी और नष्ट होते जंगलो की वजह से  पर्यावरण को  प्रदूषित कर दिया है ।वातावरण को शुद्ध रखने के लिए पोधे अवश्य लगाएँ । एसआई सरिता रानी ने कहा कि  हरे भरे वृक्षों की अंधाधुंध कटाई से जंगल समाप्त होते जा रहे है।  जिसके चलते  प्रदूषण दूषित हुआ है इसका हमारे  स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है, जिससे लोग  विभिन्न बीमारियों के शिकार हो रहे हैं।इनसे बचने के लिए पौधरोपण सबसे जरुरी है। आओ हम सब मिलकर पोधारोपण करें ।  प्रधानाचार्य विजय पाल सिंह ने छात्र छात्राओं को बताया कि हमें ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करना चाहिए और हमें पौधों की देखभाल करनी चाहिए जिससे कि आने वाले समय में सभी को उनसे ऑक्सीजन व छाया मिलती रहे। सुजीत सिंह ,भयसिंह यादव ,प्रदीप कुमार ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि   प्रत्येक व्यक्ति को पौधरोपण के लिए आगे आना होगा तभी आने वाले समय में शुद्ध ऑक्सीजन मिल पाएगी। इस मौके पर कॉलेज के अध्यापक,शंकरलाल,राजेशकुमार,हिमांशु,अनुराग,भगवती,राजा,  वसीम अहमद, आदि मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

 

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights