सड़कों के यह गड्ढे बने अब यूपी 112 पुलिस के लिए परेशानी, फोटो वायरल

940858-sambhal-police
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

संभल। जिले में यूपी 112 पुलिस को परेशानी की वजह बदहाल सड़कों में बने गड्डे हैं. इन गड्ढों में आए दिन यूपी पुलिस के वाहन फंस जाते हैं. इस वजह से पुलिस को घटना स्थल पर पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. सड़क के गड्ढे में फंसे वाहन को निकालने की कोशिश करते यूपी 112 पुलिस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही हैं. दरअसल, संभल जिले में शहरी क्षेत्रों की सड़कें बेहद बदहाल हैं. बदहाल सड़क में गड्ढों की वजह से सड़कों पर पैदल चलना भी मुश्किल है. शहरी क्षेत्रों की सड़कों के यह गड्ढे अब यूपी 112 पुलिस के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं. सड़क में गड्ढों की वजह से जिले के चंदोसी कोतवाली क्षेत्र की यूपी 112 पुलिस सबसे अधिक परेशान है. हालात यह है कि किसी घटना की सूचना मिलने पर यूपी 112 पुलिस सड़क में गड्ढों की वजह से घटना स्थल पर समय से ही नहीं पहुंच पा रही है. चंदोसी कोतवाली क्षेत्र की सड़क के गड्ढों में यूपी 112 पुलिस के वाहन फंसने की तस्वीरें आए दिन सामने आ रही हैं.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

पुलिसकर्मियों ने की सड़क सुधार की मांग
चंदोसी कोतवाली क्षेत्र में पिछले 1 हफ्ते के अंदर सड़क के गड्ढों में यूपी 112 पुलिस के वाहन फंसने के कई मामले सामने आ चुके हैं. यूपी 112 पुलिस में तैनात पुलिसकर्मियों ने जिले में शहरी क्षेत्र की बदहाल सड़कों को गड्ढा मुक्त करने की मांग की है.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights