पूरे जिले में मुसलमानों के नेता है आबिद रजा : मुस्लिम समाज

0267fd65-4eaa-4497-aeb4-a77dc5f18bea
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

इंशाअल्लाह 2022 में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेंगे : पूर्वमंत्री आबिद रज़ा

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

बदायूं।आज आरफीन हॉल में बदायूं विधानसभा के अंतर्गत 128 मुस्लिम गांव तथा वजीरगंज,,कुँवरगांव के संभ्रांत मुस्लिम लोगों का सम्मेलन किया गया ।जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री आबिद रजा रहे। इस सम्मेलन में हजारों मुस्लिम समाज के लोग इकट्ठा हुए ।आबिद रजा को सुनने के लिए मुस्लिम समाज का जनसैलाब उमड़ पड़ा । जिले के मुस्लिम समाज के धर्मगुरुओं ने पूर्व मंत्री आबिद रजा को 2022 के चुनाव में जीत की पगड़ी बांधी और अल्लाह से दुआ की कि अल्लाह ताला आबिद रजा को 2022 के चुनाव में हिंदू मुस्लिम सभी समाज का वोट मिले और आबिद रजा विधायक बनने के बाद हिंदू मुसलमान के सभी जायज काम करें मंच पर बैठे वक्ताओं ने कहा आबिद रजा ने चेयरमैन व विधायक रहते हुए सभी मजहब के इलाके में विकास कराए अगर आबिद रजा ने मस्जिद के पास की सड़के बनाई तो आबिद रजा ने मंदिर ,,गुरुद्वारे व गिरजाघर के आसपास की सड़के भी बनाई । यही बात आबिद रजा को और नेताओं से अलग करती है ।

मौलाना अफ़लाक रजा ने कहा पूरे बदायूं जिले में आबिद रजा एकमात्र मुस्लिम नेता हैं जो मुसलमानों के हक की आवाज उठाते हैं बाकी नेता अपनी अपनी पार्टी का रुख देखकर मुसलमानों की मजबूत आवाज ना बनकर दिखावा ज्यादा करते हैं ।मुसलमानों को केवल अच्छी-अच्छी बातों से बहकाने का काम करते हैं लेकिन आबिद रजा जब भी मुसलमानों पर नाइंसाफी होती है उनके लिए मजबूती से खड़े हो जाते हैं।आबिद रजा मुसलमानों की हिमायत करते वक्त यह नहीं देखते हैं कि वह किस पार्टी में है चाहे पार्टी के बड़े नेता उनसे नाराज हो जाएं । हमें ऐसा ही बहादुर नेता चाहिए मुसलमानों की हिमायत करने से उनका सियासी और आर्थिक नुकसान भी बहुत होता है लेकिन आबिद रजा इसकी भी परवाह नहीं करते सियासी पार्टियां मुसलमान का वोट हासिल करने के लिए दिखावा ज्यादा करती हैं लेकिन मुसलमानों का हकीकत में भला नहीं करती। सियासी पार्टियों का मुसलमानों के प्रति दिखावे व हकीकत में बहुत फर्क है ।

मौलाना शमीम हुसैन कादरी ने कहा आबिद रजा को पूरे जिले का नहीं बल्कि पूरे मंडल का मुसलमान उनके इस तेजतर्रार छवि व मजबूत नेता होने की वजह से बेहद पसंद करता है इसलिए आबिद रजा जिस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे उसी पार्टी को पूरे ज़िले का मुसलमान वोट देगा ।आबिद रजा बदायूं विधानसभा से जिस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे मुसलमान उसी पार्टी को वोट देगा क्योंकि मुसलमान बदायूं में सिर्फ आबिद रजा को जानता है इसलिए पूरे जिले का मुसलमान चाहता है कि आबिद रजा हमारी विधानसभा से चुनाव लड़े लेकिन हमारी ख्वाइश यह है कि आबिद रजा बदायूं विधानसभा से चुनाव लड़े क्योंकि उन्होंने चेयरमैन रहते या विधायक रहते जितना विकास बदायूं में कराया है उतना विकास कोई विधायक नहीं करा सकता

मौलाना असलम साहब ने कहा आबिद रजा के काम करने के तरीके को देखकर आबिद रजा को हिंदू समाज ,सिख समाज, ईसाई समाज के लोग भी पसंद करते हैं वह सिर्फ मुसलमानों के नेता नहीं है बल्कि वह सर्व समाज के नेता हैं आबिद रजा जब विधायक, मंत्री थे तब उनके वक्त में किसी गरीब को कोई परेशानी नहीं थी चाहे वह किसी भी मजहब का क्यों ना हो अधिकारी निरंकुश नहीं थे ।सारे विभाग के अधिकारी आबिद रजा से बहुत डरते थे ।हर मजहब के मध्यमवर्गीय, गरीब वर्ग के लोगो को बेवजह पुलिस परेशान नहीं करती थी ।सरकारी विभागों में आबिद रजा का बहुत रुतबा होता था इसी वजह से जनता सुकून में रहती थी। आबिद रजा का रवैय्या दलालों के प्रति बहुत सख्त होता था। थानों में दलाली नहीं होती थी ।आबिद रजा के समय में सभी दलाल बहुत परेशान रहते थे आज सारे दलाल सक्रिय हैं और बदायूं की जनता का खून चूस रहे हैं ।

तमाम मुस्लिम समाज के लोगों ने हाथ उठाकर यह तय किया हम सिर्फ और सिर्फ आबिद रजा के साथ हैं सन 2022 के चुनाव में विधायक बनने के लिए अल्लाह से दुआ करते हुए कहा हम आज से ही मेहनत में जुट जाएंगे। हिंदू भाइयों को भी अपने साथ जोड़ेंगे और इंशा अल्लाह आबिद रजा को विधायक बना कर मानेंगे।

संबोधन में पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने कहा हम हमेशा तुम्हारी मजबूत आवाज बनते हैं ।तुम्हारे साथ जब जब नाइंसाफी होती है हम अपने नुकसान की परवाह नहीं करते तुम्हारे हक की लड़ाई जरूर लड़ते हैं ।इसलिए हमारे सियासी दुश्मन भी बड़े हैं अब जब हमारे सियासी दुश्मन तुम्हारी हिमायत की वजह से बड़े बन ही गए हैं तो हमने अपना सिफारशी भी बड़ा बना लिया है हमने अपना वकील अपना सिफारशी , अपना जज सिर्फ अल्लाह ताला को बना लिया है । अब अल्लाह ही इंसाफ करेगा क्योंकि भाजपा हमें हराना चाहती है और कुछ लोग साजिश करके हमें कमजोर करना चाहते हैं जिले में मुसलमानों की सियासत को खत्म करना चाहते हैं हमारे खिलाफ मुसलमान प्रत्याशियों की फौज बनाई जाती जो आज तक प्रधानी और मेम्बरी भी नहीं जीते उन्हें हमारे खिलाफ साजिश करके इकट्ठा किया जाता है । कुछ मुसलमान भाजपा के इशारे पर तुमको बहकाने आएंगे उन्हें पहचान लेना उन्हें चुनाव में सही जवाब देना।

हमारा सिर्फ कसूर यह है हम आपकी मजबूत आवाज बनते हैं याद रखना अगर हम कमजोर हो गए तो अगर हम विधायक बन भी गए तो तुम्हारे काम के नहीं बचेंगे याद रखना मुसलमानों चिराग लेकर भी ढूंढोगे तो तुमको आबिद रजा जैसा नेता नहीं मिलेगा।

आबिद रजा ने यह भी कहा आज हमें खुशी है हमारे साथ हिंदू भाई बड़े स्तर पर जुड़ रहे हैं और हमारे चुनावी साथी बनने को तैयार हैं।

टिकट पर आबिद रजा ने कहा चेयरमैनी और विधायकी दोनों सीटें सपा को हमने ही जीत कर दी थी । आजम खान साहब के साथ हम 2009 में सपा में शामिल हुए थे। आजम खान साहब से हमारा राजनैतिक रिश्ता नहीं बल्कि दिल का रिश्ता भी है आजम साहब जब से जेल गए तबसे हमने उनका साथ नहीं छोड़ा लोग दिखावा कितना ही कर ले आज़म साहब अच्छी तरह जानते हैं कि बदायूं में उनका सच्चा हमदर्द कौन है आजम साहब के कहने पर ही हम सियासी रास्ता नहीं बदल रहे हैं अगर आजम साहब की बात मानी जायेगी तो टिकट हमारा ही होगा। हां अगर लोगों ने आज़म साहब की बात खराब करने की साजिश की या उनकी सिफारिश नहीं मानी गई तब मुसलमानों तुम परेशान मत होना अल्लाह एक रास्ता बंद करता है तब हजार रास्ते खोलता है।

आखिर में आबिद रज़ा ने कहा मुसलमानों तुम हमें हमेशा वोट देते हो मगर जब हम तुम्हारी लड़ाई लड़ते हैं तुम्हारे सम्मान के लिए लड़ते हैं अगर तुम उन मुद्दों पर हमारे साथ खड़े होना शुरू हो जाओ तब हर सरकार में आबिद रजा तुम्हारा कोई काम नहीं रुकने देगा ।

अंत में मुसलमानों से वादा लिया तुम लोग हिंदू भाइयों को अपने साथ जोड़ो ।भाजपा सरकार में मुसलमानों के साथ-साथ हिंदू भाई भी बहुत परेशान हैं इसलिए आसानी से हिंदू भाई आपकी बात मान कर हमारा चुनाव लड़ाने को राजी हो जाएंगे लोग हमारे खिलाफ बयान देते हैं हमारे खिलाफ तरह-तरह के इल्जाम लगाते हैं हम उनकी हर बात का जवाब दे सकते हैं लेकिन इस बार हमने फैसला किया है कि ऐसे लोगों को इंशाअल्लाह वक्त जवाब देगा । अल्लाह ने बड़े- बड़े राजाओं का अहंकार नहीं रखा । ऐसे लोगों को अल्लाह के हवाले छोड़ दिया है। इंशाअल्लाह अल्लाह हमारे साथ इंसाफ करेगा।

यादव ,ठाकुर, कुर्मी ,लोधी ,पाली, कश्यप मौर्य सम्मेलन में आए लोगों ने हमसे चुनाव लड़ाने का वादा किया है हिंदू -मुस्लिम समाज का लगातार हमें समर्थन मिल रहा है हमें उम्मीद है चुनाव नजदीक आने तक हिंदू समाज हमारे साथ और जुड़ जाएगा ।इंशा अल्लाह अगर ऐसा ही समर्थन मिलता रहा तब 2022 के चुनाव में आप अपने आबिद रजा को ऐतिहासिक वोटों से जिताएंगे।

मंच पर मौलाना अफ़लाक रजा उवैसी जिला अध्यक्ष मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड ऑफ इंडिया, मौलाना अमजद अली ,मौलाना अब्दुल रज्जाक ,मौलाना फिरासत रजा ,हाफिज अरमान रजा, मौलाना शमीम हुसैन कादरी ,अतीकुर्र रहमान कादरी ,हाफिज असलम ,हाफिज इरशाद ,हाफिज अमीनुद्दीन उद्दीन नोमानी,हाफ़िज़ इफ्तिखार हुसैन कादरी मौजूद रहे।

इस सम्मेलन में भूरे अली अंसारी ,अंसार भाई ,शमीम चौधरी , अनीस सिद्दीकी, डॉ रजाक ,नूर उद्दीन अंसारी ,गुलशन अंसारी समीउद्दीन गाजी, अखलाक अंसारी, राशिद अंसारी, आसिफ सैफी ,अमीन अंसारी ,फखरुद्दीन गाजी, सलीम बाबू अंसारी, हशमत सलमानी, पप्पू अंसारी ,आरिफ खान ,सईद अहमद अंसारी ,शेर मोहम्मद अंसारी, अनीस फारुकी, मुस्ताक अंसारी नई खान ,सलीम अंसारी ,राहत अली चौधरी,, मास्टर मुनव्वर अंसारी ,रईसुल अंसारी ,रज्जाक अंसारी ,जलालुद्दीन अंसारी इसरार मंसूरी, इमरान मंसूरी, इसरार सैफी ,, शहंशाह आलम, अब्दुल्ला चौधरी ,बबलू गाजी, शराफत गाजी, जुल्फिकार गाजी, शबाब गाजी ,मोहम्मद नबी अंसारी, मुजीबउल हसन चौधरी, कययूम चौधरी, शुवराति चौधरी ,मोहम्मद नबी चौधरी , अत्तनं अंसारी, आदिल कुरेशी, अकील कुरैशी ,अमीर उद्दीन अंसारी शब्बीर सैफी ,अयूब सैफी ,जहांगीर अंसारी ,मुशीर सैफी ,जाहिर चौधरी , मुुहव्वे चौधरी आदि हज़ारो लोग मौजूद रहे

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights