उझानी में रिटायर्ड लेखपाल के घर से लाखों के कीमती आभूषण व नकदी चोरी,दी तहरीर

422636e2-9db7-4ed6-b7ad-7b10ec8dce73
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

उझानी।नगर में बीती रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए घर में घुसकर कमरे में रखी सेफ अलमारी के लॉकर से लाखों रूपये के कीमती सोने-चाँदी के आभूषण व नकदी चुरा ली।सुबह जाग होने पर रिटायर्ड लेखपाल ने जब अलमारी खुली देखी और लॉकर से आभूषण गायव देखे तो चोरी का एहसास हुआ।रिटायर्ड लेखपाल ने घर में हुई चोरी की घटना की पुलिस को तहरीर दी है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

सोमवार की रात नगर के मौहल्ला गौतमपुरी नई बस्ती वार्ड नं० 02 निवासी रिटायर्ड लेखपाल कुशलपाल सिंह पुत्र सोवरन सिंह के घर में चोर जीने के सहारे घुस गये।चोरों ने घर के कमरे में रखी सेफ अलमारी का लॉकर तोड़कर उसमें रखी दो सोने की चैन,एक जोड़ी सोने के झाले मय कान चैन,एक सोने का मंगलसूत्र,एक जोड़ी सोने के टॉप्स,चार सोने की अंगूठी,दो जोड़ी चाँदी की पाजेव व बीस हजार रूपये की नकदी चुराकर फरार हो गये।रिटायर्ड लेखपाल कुशलपाल सिंह ने दी तहरीर में लिखा है कि वह सुबह जब उठे तो कमरे में रखी सेफ अलमारी खुली पड़ी थी।अलमारी का सामान बिखरा पड़ा था।जब उन्होंने सेफ अलमारी का लॉकर देखा तो उसमें रखे 5 लाख रूपये की कीमत के कीमती आभूषण व नकदी गायव थी।तब उन्हें चोरी का एहसास हुआ।घर में हुई लाखों रुपये की चोरी से रिटायर्ड लेखपाल के पैरों तले जमीन खिसक गई।रिटायर्ड लेखपाल ने अज्ञात चोर के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।वहीं पुलिस जांच में जुटी हुई है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights