बदायूं। बिनावर के गांव पुठी के पास अरिल नदी के किनारे मिला मानव कंकाल के पैरों की हड्डियां मृतका प्रिया उम्र 20 वर्ष पुत्री चंद्रपाल निवासी जोगी नवादा थाना बारादरी जनपद बरेली 5 जुलाई को थाना बारादरी में गुमशुदा दर्ज कराई गई थी जिसमें पुलिस की छानबीन के दौरान गोधन पुत्र पूरन सिंह निवासी गांव जंग बाजपुर थाना सिरौली बरेली निवासी को पुलिस ने पकड़ा था जहां इस के बताए हुए राजवीर सिंह पुत्र कप्तान सिंह सत्येंद्र सिंह पुत्र हरेंद्र सिंह निवासी गांव पुठी थाना बिनावर जनपद बदायूं के यहां आज सुबह थाना बारादरी बरेली की पुलिस पहुंच गई इन लोगों के बयान के मुताबिक थाना बारादरी पुलिस थाना बिनावर पुलिस ने अरिल नदी के पास खुदाई कराई जहां गुम हुई लड़की की लाश के कंकाल ब पैरों के अवशेष प्राप्त हुए पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है। साथ ही कंकाल की तलाश की जा रही है। एसएचओ बिनावर राजेश यादव ने बताया कि फिलहाल कंकाल की तलाश में बरेली पुलिस का सहयोग किया जा रहा है।