बिल्सी। आज मंगलवार की सुबह तड़के तेज आंधी के साथ हुई बरसात में मुख्य लाइन में आएं फाल्ट के कारण नगर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति करीब सात घण्टे तक पूरी तरह ठप रही। जिसके कारण लोगों को काफी परेशान होना पड़ा। मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह करीब साढ़े चार बजे आई तेज आंधी के साथ बरसात के कारण उझानी-बिल्सी के मध्य मुख्य लाइन में ब्रेक डाउन हो गया। जिसके कारण नगर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति सात घंटे तक ठप रही। दोपहर को लाइन का फाल्ट को दूर कर सप्लाई को सुचारु किया गया। बताते है कि पिछले 20 दिन पहले विभाग ने लाइन में आए फाल्ट को दूर करते पेड़ों की भी छटाई कराई है। ताकि लाइन में फाल्ट न आएं। आपूर्ति ठप होने से लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यहां तक लोगों के मोबाइल फोन भी डाउन होकर बंद हो गए थे। साथ ही पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। नगर के लोगों का कहना है कि उझानी बिल्सी के मध्य आए दिन मुख्य लाइन में आएं दिन मामूली हवा एवं बरसात के कारण फाल्ट होते रहते हैं। जिससे नगर क्षेत्र की बिजली कई-कई घंटे तक बाधित रहती है। नगर निवासी कमलेश शर्मा, पुरुषोत्तम शाक्य, संजीव कुमार, रितिक कुमार, कृष्ण कुमार, आरके लक्ष्य, अभिषेक कुमार, चिराग माहेश्वरी, अंकुर वार्ष्णेय, भरत कोहली, गोविंद देवल आदि ने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों से नगर क्षेत्र के बिजलीघर को आ रही मुख्य लाइन को उझानी पावर स्टेशन से हटवाकर उलैया-हैदलपुर पावर स्टेशन से जुड़वाए जाने की मांग की है। ताकि बार-बार लाइन होने वाले फाल्ट की समस्या से नगर क्षेत्र के लोगों को मुक्ति मिल सके। इधर एसएसओ तेजपाल सिंह ने बताया कि मुख्य लाइन में आएं फाल्ट को ठीक कर आपूर्ति सुचारु कर दी गई है।