बिल्सी में नौ,बेहटा गुसाई में 13 से होगा रामलीला, पूर्व की भांति दुकान और झूला नहीं लगाए जाएगें

download
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बिल्सी। गौशाला रामलीला कमेटी के कोषाध्यक्ष एवं एलआईसी अभिकर्ता लवकुमार वार्ष्णेय के प्रतिष्ठान पर पालिकाध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। नगर के रामलीला ग्राउंड पर लगने वाला रामलीला मेला नौ से 23 अक्टूबर कराएं जाने का निर्णय लिया गया। मेले में पूर्व की भांति दुकान और झूला आदि सरकार द्वारा कोविड की गाइडलाइस को ध्यान में रखते हुए नहीं लगाए जाएगें। मेले में केवल सूक्ष्म तरीके से रामलीला का मंचन किया जाएगा। इस मौके पर संजीव वार्ष्णेय, मोहित गुप्ता, हरिओम राठौर, गणेश गुप्ता, दीपक चौहान, गोपी मिश्रा, जितेंद्र कुमार, अखिल मालपाणी, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे। इधर तहसील क्षेत्र के गांव बहेटा गुसाई में आयोजित होने वाले रामलीला को लेकर एक बैठक आज मंगलवार को श्री रामलीला एवं रायसती प्रबंध कमेटी बैठक आयोजित की गई। जिसमें कमेटी की अध्यक्षा कान्ती देवी की अध्यक्षता में कमेटी पदाधिकारियों ने वैश्विक महामारी कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुए श्री रामलीला का मंचन 13 अक्टूबर से कराएं जाने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर हरिबाबू शर्मा, गंगाशरण गुप्ता, आदेश पुरी, रामसेवक शाक्य, मुरारीलाल शाक्य, दुर्गा प्रसाद शाक्य, नवनीत पुरी, योगेश पुरी आदि मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights