युवकों में कहासुनी के बाद हुई मारपीट में युवक की मौत, नामजद मुकदमा दर्ज आरोपित गिरफ्तार

IMG20211003193338
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

सहसवान। रविवार शाम दो युवकों में कहासुनी के बाद हुई मारपीट में युवक की मौत के मामले में पुलिस ने मृतक के चाचा की ओर से नामजद मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। 
            बता दें कि नगर के मुहल्ला शहबाजपुर निवासी मजाहिर मजदूरी करता है। रविवार देर शाम करीब सात बजे वह अपने घर के सामने खडा था। इसी दौरान मुहल्ले का ही इमरान वहां आ गया। दोनों के बीच किसी बात को लेकर पहले कहासुनी और फिर मारपीट हो गई। मारपीट में घायल मजाहिर बेहोश हो कर सडक पर गिर गया और आरोपित वहां से फरार हो गया। स्वजन घायल युवक को पहले प्राइवेट चिकित्सक और फिर सीएचसी ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में मृतक के चाचा वाहिद ने इमरान पुत्र हफीज के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शव पीएम को भेज दिया था। कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि आरोपित इमरान को गिरफ्तार कर लिया गया है।  

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights