बिल्सी। सोमवार को आज नगर में सैकड़ों सपा कार्यकर्ताओं ने सपा नेत्री ममता शाक्य एवं जिला उपाध्यक्ष उदयवीर सिंह शाक्य के नेतृत्व में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार धीरेंद्र कुमार सिंह को सौंप कर अपना विरोध जताया। साथ ही लखीमपुर खीरी में हुई घटना के प्रत्येक मृतक किसानों के परिजनों को दो करोड़ की आआर्थिक मदद और परिवार को सरकारी नौकरी, गृह राज्य मंत्री और उप मुख्यमंत्री का इस्तीफा, दोषियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर तत्काल जेल भेजने की मांग की गई। इस मौके पर किशोरी लाल शाक्य, ध्रुव यादव, सुभाष यादव, संजय कश्यप, प्रियेन्द्र शाक्य, सरताज अल्वी, देवेंद्र यादव, लालू यादव, सर्वेश यादव, दीपेंद्र शाक्य, अंकित शाक्य, रामेश्वर शाक्य, रामगोपाल बघेल, मुशाहिद मालिक, कलावती, गीता, दीपशिखा, चेतन यादव, रामविदेश, फूला श्री, हीरालाल बौद्ध आदि मौजूद रहे। इससे पहले पुलिस ने सभी सपा कार्यकर्ताओं को घरों में नजरबंद कर रखा।