बदायूँ। सर्व समाज युवा शक्ति मंच के राष्ट्रीय अध्य्क्ष अफसर आली खान के नेतृत्व में मंच के पदाअधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने 2022 के विधानसभा सभा चुनाव में पूर्वमंत्री आबिद के विधायक बनने के लिए छोटे सरकार की दरगाह पर आज चादर चढ़ाई व गुलपोशी की। मंच के पदाअधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने छोटे सरकार की दरगाह पर पहुँच कर चादर चढ़ाई और पूर्वमंत्री आबिद रज़ा की कामयाबी के लिए व साँसद आज़म खान की रिहाई के लिए दुआएं मांगी । साथ साथ हिंदुस्तान में अमन चैन रहे रहे इसके लिए भी दुआएं मांगी गई। चादर चढ़ाने वालों में मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अफसर अली खान के अतिरिक्त राष्ट्रीय महासचिव कौसर अली खान, मंच के युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर मुशफ्फे अली, प्रदेश सचिव बिलाल कादरी, प्रदेश सचिव विकार उद्दीन, रेहान शाह ,आसिफ खान ,रफीक अब्बासी, रितिक साहू आदि लोग मौजूद है