अखिलेश यादव के समर्थन में बदायूँ में सपाई सड़को पर उतरे,धरना प्रदर्शन
बदायूं।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को आज लखीमपुर खीरी में मृतक किसानों के परिजनों से मिलने जाते समय रोके जाने व उनको गिरफ्तार करने के विरोध में आज पूरे जनपद में नाराज सपा कार्यकर्ता सड़को पर आ गए तथा विरोध प्रदर्शन कर भाजपा सरकार विरोधी नारेबाजी की।

इसके अंतर्गत सपा जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह यादव के नेतृत्व में डी0 एम0 रोड, बदायूँ स्थित आवास के बाहर सड़क पर,बिसौली में पूर्व विधायक आशुतोष मौर्य के नेतृत्व में,दातागंज में पूर्व ब्लॉक प्रमुख अवनीश यादव के नेतृत्व में,सहसवान में विधायक ओमकार सिंह यादव के नेतृत्व में,उझानी में पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल के नेतृत्व में,बिल्सी में उदयवीर शाक्य के नेतृत्व में भारी संख्या में सपा कार्यकर्ता ने एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन किया,वहीं पूर्व विधायक आशीष यादव,डी0 सी0 डी0 एफ0 के पूर्व चेयरमैन हिमांशु यादव को उनके आवास पर नजरबंद कर दिया गया।


बदायूँ – जिलामुख्यालय पर सपा जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह यादव ने नेतृत्व में सपा कार्यकर्ता कचहरी की तरफ को चले तो रास्ते मे पुलिस द्वारा उन्हें रोक दिया गया तो सभी वहीं सड़क पर धरने पर बैठ गए।इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह यादव ने कहा कि कल लखीमपुर खीरी में भाजपा के मंत्री के बेटे द्वारा किसानों पर गाड़ी चढ़ा दी गया जिससे कई किसानों की दर्दनाक मृत्यु हो गई आज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव उन किसानों के परिजनों से मिलने वहां जा रहे थे,उन्हें आज सुबह ही लखनऊ में जबरन प्रशाषन द्वारा रोक लिया गया,हम सभी सपा कार्यकर्ता इसकी कड़ी निंदा करते हैं तथा ये मांग करते हैं कि मृतक किसानों के परिजनों को दो दो करोड़ रुपये सहायता राशि,परिवार में सरकारी नौकरी मिले, गृह राज्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री इस्तीफा दें तथा दोषियों को तत्काल गिरफ्तार कर 302 की कार्यवाही की जाए।यदि शीघ्र ही ये मांगे नहीं मांगी गयीं तो भविष्य में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व हमारे नेता धर्मेन्द्र यादव के निर्देश पर सड़क पर उतर बड़े संघर्ष करने को सपा कार्यकर्ता तैयार हैं।इस मौके पर पूर्व विधायक मुस्लिम खाँ, पूर्व डी0 सी0 बी0 के चेयरमैन ब्रजेश यादव,यासीन अहमद गद्दी,अवधेश यादव,सलीम अहमद,बलवीर सिंह,शशांक यादव,ओमवीर सिंह,संतोष कश्यप,भानु प्रकाश,फहीमुद्दीन,स्वाले चौधरी,नरोत्तम सिंह,वैभव उपद्धयाय, फरहत अली,अली अल्वी,सोमेंद्र यादव,वसीम गद्दी,त्यागी सिंह राजपूत,रजत यादव,टीटू,पुष्पा शाक्य,पूनम कश्यप,सबीना,नूरी,रजिया, ज्योति,रूपा यादव,कुसुम यादव,मिथिलेश यादव,जहाँगीर खाँ, सदाक़त हुसैन,प्रभात अग्रवाल आदि सहित तमाम लोग मौजूद रहे।



बिसौली – पूर्व विधायक आशुतोष मौर्य के नेतृत्व में सैकड़ो सपा कार्यकर्ताओं ने बिसौली में जाम लगा दिया तथा प्रशाषन द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर कोतवाली ले जाया गया,जहां सपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा विरोधी नारे लगाकर अपना गुस्सा जाहिर किया।इस मौके पर मनोहर सिंह यादव,प्रभाकर शर्मा,आशीष गर्ग,निहाल मौर्य,बेचे सिंह,राहुल यादव,शाहनवाज खान,सोमेश प्रताप,रोहताश सिंह,बेबू उपद्धयाय, विनायक वार्ष्णेय,विपिन यादव सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।दातागंज – पूर्व ब्लॉक प्रमुख अवनीश यादव के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ता सड़को पर आ गए व सरकार विरोधी नारे लगाकर अपना गुस्सा जाहिर किया व जाम लगाया इस पर पुलिस से उनकी तीखी नोक झोंक हुई।इस मौके पर विवेक यादव,रणधीर यादव,अकील अंसारी,सुनील गुप्ता,मनोज यादव,मंटू यादव,राजकुमार कश्यप, धनपाल सिंह,नरोत्तम कश्यप,सुरेंद्र फौजी,डॉ0 श्रीनिवास आदि सहित तमाम लोग मौजूद रहे।सहसवान – सहसवान से विधायक ओमकार सिंह यादव को उनके कार्यकर्ताओं के साथ उनके कार्यालय पर पुलिस द्वारा नजरबंद कर दिया गया।इस मौके पर नवाब सिंह यादव,वासित हुसैन,चन्द्रकेश यादव,नेमसिंह,अनवर अंसारी,मुसर्रत अली,फैजी वासित, मजाहिर अली,जितेंद्र कश्यप,बनवारी,पप्पू प्रधान,राजकुमार आदि सहित तमाम लोग मौजूद रहे।उझानी – पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल के नेतृत्व में उझानी बायपास पर सपा नेताओं द्वारा जामलगाकर सरकार विरोधी नारे लगाए गए।इस मौके पर टेड़ामल अग्रवाल, रामप्रवेश यादव,गोपिवल्लभ शर्मा,बबलू सैफ़ी,अमन अख्तर,फुरकान सैफ़ी,वीरेश गुप्ता आदि सहित तमाम लोग मौजूद रहे।बिल्सी – जिलाउपाध्यक्ष उदयवीर शाक्य के नेतृत्व में अंबियापुर चौराहे पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया गया।इस मौके पर किशोरी लाल शाक्य विधानसभा अध्यक्ष , ध्रुव यादव जिला महासचिव यूथ बिग्रेड , सुभाष यादव विधानसभा महासचिव , संजय कश्यप ब्लॉक सचिव, प्रियेन्द्र शाक्य ,सतीश कश्यप,अनोखे लाल शाक्य,सरताज अल्वी, देवेंद्र यादव, लालू यादव प्रधान जी, पंकज कुमार पाल, उर्वेश यादव, विनय प्रताप, आशीष यादव, मनोज यादव , सुनील यादव , सर्वेश यादव, नन्ने सिंह, अनिल , देव सिंह , राजपाल, सचिन, पप्पू प्रधान जी , दीपेंद्र शाक्य, अंकित शाक्य यश मौर्य ,विपिन यादव ,तेजपाल सागर, प्रवेश सागर आदि सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।शेखुपुर – पूर्व विधायक आशीष यादव व डी0 सी0 डी0 एफ0 के पूर्व चेयरमैन हिमांशु यादव को बदायूँ स्थित उनके आवास पर पुलिस द्वारा नजरबंद कर दिया गया।इस मौके पर अशोक यादव,विपिन यादव,सौरभ सक्सेना,रनवीर सिंह,कुलदीप यादव,राजेन्द्र सिंह,पुष्पेंद्र यादव,खालिद रजा,जावेद,बिनोद यादव आदि सहित तमाम लोग मौजूद रहे।












































































