उझानी में बीच सड़क पर बैठे समाजवादी कार्यकर्ता,सरकार के विरोध में जमकर की नारेबाजी
उझानी।लखीमपुर की घटना के विरोध में नगर के बदायूं बाईपास पर सपा कार्यकर्ताओं ने सड़क के बीच बैठकर जमकर सरकार के विरोध में नारेबाजी की।साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष की गिरफ्तारी पर जमकर प्रदर्शन किया।बीच सड़क पर सपा कार्यकर्ताओं के बैठने पर वाहनों की दोनों तरफ लम्बी-लम्बी कतारें लग गई।मौके पर पहुंची पुलिस ने सपा कार्यकर्ताओं को समझा-बुझाकर बाधित मार्ग को खुलवाया।
सोमवार को नगर के सपा के पूर्व दर्जा राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल के निर्देश पर उनके बदायूं रोड स्थित एपीएस कोल्ड स्टोरेज पर सैकडो कार्यकर्ता पहुंच गये।कोल्ड स्टोरेज पहुंचने के बाद समाजवादी कार्यकर्ता नगर के बदायूं बाईपास पर पहुंचे और वहां पहुंचकर जमकर सरकार विरोधी नारे लगाते हुए सड़क पर धरना प्रर्दशन किया।जिससे दोनों तरफ वाहनों की लम्बी-लम्बी कतारें लग गई।सपा के जिलाउपाध्यक्ष टेड़ामल अग्रवाल ने कहा कि भाजपा की तानाशाही अब बर्दाशत नहीं की जायेगी।केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के बेटे टेनी ने किसानों को गाड़ी से रौंदकर जो हत्या की है उसके विरोध में पूरे जिले में सपा कार्यकर्ता धरना प्रर्दशन कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव उनकी मदद को लखीमपुर खीरी जा रहे थे।उनको लखनऊ में गिरफ्तार कर लिया।उन्हें सम्मान सहित छोड़ा जाये और उन्हें लखीमपुर खीरी जाने दिया जाये।तानाशाही सरकार को बर्खास्त करने के खिलाफ यह आंदोलन समाजवादी कार्यकर्ता सड़को पर उतरकर कर रहे हैं।
सपा कार्यकर्ताओं के बीच सड़क पर बैठकर धरना प्रर्दशन करने की सूचना मिलने पर कोतवाल विजेंद्र सिंह मय फोर्स के मौके पर पहुंचे और सपा कार्यकर्ताओं को समझा-बुझाकर वाधित मार्ग को खुलवाया।
इस अवसर पर सपा जिला उपाध्यक्ष टेड़ामल अग्रवाल,राम प्रवेश यादव,गोपी वल्लभ शर्मा,फुरकान सैफी,बब्लू सैफी,मुन्नालाल धोवी,वी०पी यादव,मौहम्मद अकरम,अंकित दिवाकर,आरिफ अंसारी,शौकीन शाह,राजिक अंसारी,पप्पू अंसारी समेत सैकड़ो सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।














































































