झाँसी रेलवे पुलिस का सराहनीय कार्य,खोया हुआ मोबाइल युवक को सौंपा

3442d1eb-c7fd-459e-9cdc-c877cf718e9b
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

उझानी (बदायूं)।नगर के एक मौहल्ले में रहने वाला युवक मध्यप्रदेश में कपड़े का व्यापार करता है।कई माह पहले जब् वह ट्रेन द्वारा अपने घर आ रहा था तो युवक का ट्रेन में फोन गायव हो गया।ट्रेन में फोन गुम हो जाने की कपड़ा व्यापारी ने जीआरपी पुलिस को सूचना दी।पुलिस ने गुम हुए फोन को बरामद कर कपड़ा व्यापारी को सौंप दिया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

नगर के मौहल्ला अयोध्यागंज निवासी शहरब अंसारी पुत्र इंतजार हुसैन मध्यप्रदेश के जबलपुर में कपड़े का व्यापार करते हैं।जब वह जबलपुर से ट्रेन द्वारा 13 नवम्बर 2020 को उत्तर प्रदेश के जिला बदायूं के कस्बा उझानी अपने घर आ रहा था।ट्रेन से जैसे ही वह बांदा स्टेशन पर पहुंचा तभी ट्रेन में उसका फोन गुम हो गया।फोन गुम होने पर कपड़ा व्यापारी ने काफी तलाश किया,लेकिन कुछ पता न चला तो कपड़ा व्यापारी शहरब अंसारी ने ट्रेन में फोन गुम होने की सूचना बांदा स्टेशन पर जीआरपी को दी।पुलिस ने सर्विलायंस टीम की मदद से फोन को 11 माह बाद बरामद कर फोन मिलने की सूचना कपड़ा व्यापारी को दी।फोन मिलने की सूचना पर कपड़ा व्यापारी झांसी पहुंचा तो झाँसी रेलवे पुलिस अधीक्षक मौहम्मद इमरान,रेलवे पुलिस उपाधीक्षक नईम मंसूरी,जीआरपी प्रभारी सर्विलायंस सेल के राजीव कुमार यादव,सर्विलायंस टीम हे०कां० राजीव कुमार,हे०कां० पंकज कुमार ग्वाला,हे०कां० प्रदीप कुमार,कां० हिमांशु त्रिपाठी ने कपड़ा व्यापारी शहरब अंसारी को फोन सौंप दिया।सर्विलायंस टीम ने 200 गुम हुए फोन बरामद किये और अभी तक 40 से 45 लोगों को अनुभाग कार्यालय बुलाकर फोन उन्हें सौंप दिये।फोन पाकर उनके चेहरे खिल उठे।वहीं झाँसी रेलवे पुलिस का कपड़ा व्यापारी शहरब ने दिल से आभार व्यक्त किया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights