बिल्सी। स्थानीय कोतवाली परिसर में आज रविवार को आगामी त्यौहार दुर्गा पूजा, दशहरा, बाराबफात आदि के दृष्टिगत रखते हुए पीस कमेटी की एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें नगर और क्षेत्र के धर्म गुरु, ग्राम प्रधान और संभ्रांत लोगों ने हिस्सा लिया। जिसमें प्रभारी कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने कहा कि त्यौहार किसी धर्म और मजहब का हो। हम सबकों को शांति और सौहार्द के साथ मनाना चाहिए। ताकि समाज में भाईचारे की भावना बनी रहे। त्यौहार के दौरान किसी ने शरारत करने की कोशिश की को पुलिस उसके साथ सख्ती से पेश आएगी। इस मौके पर एसआई रामेंद्र कुमार सिंह, यशपाल सिंह, अनिल कुमार, राजेश कुमार, मुजाहिद खां, इकरार अहमद, राजेश गुप्ता, राजीव कुमार, संतोष कुमार जैन, चंद्रसैन माहेश्वरी, सुधीर सोमानी, ललित गिरि आदि मौजूद रहे।