बिल्सी। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी आज रविवार को जिलाध्यक्ष भारत सिंह के नेतृत्व में फिरोजाबाद जिले के इमलिया में आयोजित किसानों की महापंचायत में हिस्सा लेने के लिए रवाना हुए। जिलाध्यक्ष ने बताया किसानों की तमाम समस्याओं को लेकर वहां पर राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में एक महापंचायत आयोजित की जा रही है। जिसमें प्रदेशभर के किसान यहां एकत्रित होगें और अपनी समस्याओं को उनके समक्ष रखेगें। पंचायत में किसानों के लिए गए तीन कानूनों को लेकर विस्तार से चर्चा की जाएगी। उन्होने कहा कि सरकार कोई भी कानून किसान पर जबरजस्ती नहीं सौंप सकती है। ऐसे कानूनों का किसान तब तक विरोध करता रहेगा। जब तक सरकार उनको रद्द नहीं कर देती है। इस मौके पर सत्यपाल सिंह, राकेश कुमार सिंह समेत तमाम किसान मौजूद रहे।