आगनवाडी को मिले सरकारी कर्मचारी का दर्जा- सक्सेना

IMG_20210109_130941
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ:अखिल भारतीय आंगनवाड़ी कर्मचारी महासभा की बैठक का आयोजन सलारपुर परियोजना पर किया गया ,बैठक में सर्वप्रथम आंगनवाड़ी सहायिका के साथ दुष्कर्म करके हत्या के संबंध में 2 मिनट का मौन धारण किया गया !बैठक को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष मोर् श्री गुप्ता ने उघैती कांड की घोर निंदा की है जिला अध्यक्ष राजेश कुमार सक्सेना ने कहा कि सरकार आंगनबाड़ी बहनों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा प्रदान करें! क्योंकि केंद्र सरकार ने आंगनवाड़ी बहनों को प्री प्राइमरी स्कूल में जोड़ने का आदेश किया है इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के कई जिलो में भी आंगनबाड़ी का प्रशिक्षण चल रहा है !खजाना देवी ब्लॉक अध्यक्ष आसफपुर ने सलारपुर की नई कार्यकारिणी का भी गठन किया जिसमें न्याय पंचायत रैपुरा से मेराज वानो ,महेश कुमारी ,मई रजऊ न्याय पंचायत से सुमन शर्मा, गीता देवी ,बरातेगदार न्याय पंचायत से जीनत बी ,मुनव्वर सुल्ताना ,युसूफ नगर न्याय पंचायत से उषा देवी, मुन्नी देवी ,कैली न्याय पंचायत से शकुंतला, शीतल देवी, लाही फरीदपुर न्याय पंचायत से तमकीन बेगम ,कन्या वती, कुमरगांव से राजकुमारी, अनीता सिंह को पदाधिकारी चुना गया! ब्लॉक की जिम्मेदारी महेश कुमारी चौहान को ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में सौंपी गई कार्यक्रम का संचालन दिनेश यादव ने किया इस मौके पर जीनत वी, उषा देवी ,ओमवती ,कुसुमलता ,सुमन शर्मा ,चांद वी ,तमकीन बेगम, मोहिनी शर्मा ,ओमवती ,संगीता ,निर लेश कुमारी ,कमलेश कुमारी ,शकुंतला देवी आदि मौजूद रहे! विशेष सहयोग ठाकुर धर्मवीर सिंह का रहा

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights