हत्यारोपी वांछित चल रहे पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

370ca9b4-533b-4eb5-81db-6265057a7590
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी।कोतवाली क्षेत्र के गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितयों में मौत हो गई थी।जबकि मौके पर पहुंचे मायके पक्ष ने ससुरालियों पर विवाहिता की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया।विवाहिता की मौत के बाद से ही ससुरालीजन फरार चल रहे थे।पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मृतका के पति को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

23 सितम्बर को थाना क्षेत्र के ग्राम निजामपुर में विवाहिता सरिता की संदिग्ध परिस्थितयों में मौत हो गई।विवाहिता की मौत के बाद ससुरालीजन फरार हो गये।जबकि बेटी सरिता की मौत की खबर मिलने पर पिता राम लड़ैते व मायके पक्ष के लोग पहुंचे और मृतका सरिता के पति सतीश,सास सोमवती व लालाराम पुत्र रघुवीर पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी।तहरीर मिलने पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया।एस.आई लवगिरि हमराह हे० कां० प्रदीप कुमार ने हत्यारोपी सतीश को मुखबिर की सूचना पर बरी बाईपास पेट्रोल पम्प के पास से गिरफ्तार कर कानूनी कार्यवाही के बाद जेल भेजा है।जबकि पुलिस 25 सितम्बर को मृतका की सास सोमवती को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।जबकि अभी तक एक हत्यारोपी युवक फरार है।जिसे पुलिस तलाश रही है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights