बदायूं : संगठन सृजन अभियान के तहत दातागंज विधानसभा के समरेर ब्लॉक के सिसईया गोसाई, सबलपुर, समरेर, हसनपुर न्यायपंचायत कांग्रेस सृजन अभियान बैठक में संगठन सृजन अभियान द्वितीय को गति देने के लिए हेतु युद्ध स्तर पर अभियान चलाये जाने पर जोर दिया गया। अभियान के तहत प्रत्येक जनपद की प्रत्येक न्याय पंचायत में कांग्रेसजन लोगों से जनसंपर्क कर रहे है और पार्टी की नीति और रीति को बताते हुए लोगो को जोड़ रहे है। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि अभियान को गति देने के लिए कार्यकर्ता सक्रियता बढ़ाए। सभी पदाधिकारी जनसंपर्क बढ़ाने के लिए प्रयत्न करें। सभी मिलकर पार्टी को मजबूत करने का कार्य करें। जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष आतिफ खान ने कहा कि जमीनी स्तर पर मजबूती प्रदान करने से ही कांग्रेस पार्टी मजबूत होती है। हम सभी को साथ मिलकर वर्तमान सरकार को उखाड़कर कांग्रेस सरकार को लाना है, इसके लिए सभी कार्यकर्ता कमर कस लें। जिला कांग्रेस कमेटी सचिव अशोक यादव, राम सिंह कश्यप,ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद इशाक, अज़हर हुसैन, यसवंत, आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे