फिट इंडिया फ्रीडम रन के लिए वालंटियर्स किए गए चयनित
बदायूं।शासन द्वारा 18 सितंबर को होने वाले बदायूं जनपद के फिट इंडिया फ्रीडम रन में प्रतिभाग करने के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेविओं का चयन आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय में किया गया। एनएसएस के 20 वालंटियर्स एवं एनसीसी के 20 वालंटियर्स चयनित किए गए।शेष नेहरू युवा केन्द्र के वालंटियर्स प्रतिभाग करेंगे। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत होने वाले फिट इंडिया फ्रीडम रन में 75 स्वयंसेवक और स्वयंसेविकाएं भाग लेंगी, जिसके लिए एनएसएसके जिला नोडल अधिकारी डॉ राकेश कुमार जायसवाल, इतिहास विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ संजय कुमार एवं राजनीति विज्ञान के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ राजधारी यादव ने वालंटियर्स का चयन किया तथा उन्हें फिट इंडिया में भाग लेने के लिए शुभकामनाएं दी।


सभी चयनित स्वयंसेवक और स्वयंसेविकाओं को दौड़ में भाग लेने के लिए यूनिफॉर्म प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र के जिला समन्वयक डॉ दिनेश यादव ने कहा कि सशक्त भारत के लिए स्वस्थ भारत का निर्माण आवश्यक है। युवाओं को विद्या अध्ययन के साथ-साथ स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना चाहिए। डॉ राजधारी यादव ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क सम्भव है। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राएं अपने भविष्य को तभी सँवार सकते हैं जब उनका शरीर स्वस्थ रहेगा। डॉ संजय कुमार ने कहा कि आजादी के 75 वें वर्ष में महापुरुषों के बलिदान के प्रति सम्मान का भाव जागृत करना राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य है। एनएसएस एवं एनसीसी के वालंटियर इस कार्य को बखूबी अंजाम दे रहे हैं।नेहरू युवा केंद्र के रविंद्र सिंह यादव,डॉ प्रेमचंद्र, डॉ शशिप्रभा,रिंकू यादव ने भी अपने विचार व्यक्त किए।इस अवसर पर चयनित स्वयंसेवी अंशुल कुमार, रितिक चौहान,सूरज चौहान, प्रशांत,देवांश श्रीवास्तव, प्रशांत श्रीवास्तव, मोहित,कनिष्का दीक्षित,एकता सक्सेना,अभिलाषा यादव,रखी,अवनिशा मिश्रा,अलका शँखधार,अंजली श्रीवास्तव,अंशिका सोलंकी,संजना चौहान,सृष्टि भारती आदि को यूनिफॉर्म प्रदान कर सम्मानित किया गया।















































































