बिल्सी। तहसील बार एसोसियेशन के वार्षिक चुनाव प्रक्रिया के तहत आज शुक्रवार को अध्यक्ष पद समेत कई पदाधिकारियों के नामांकन किए गए। जिसमें अध्यक्ष के लिए रामनाथ शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए ग्रीश कुमार, उपाध्यक्ष पद के लिए हेमेंद्र कुमार सिंह, सहसचिव पद के लिए विपिन कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष पद के लिए अरुण उदय सिंह, ऑडीटर के लिए रामनिवास यादव और कार्यालय सचिव के लिए अरविंद यादव ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। अन्य वकीलों द्वारा कोई भी नामांकन न होने पर इन सभी का र्निविरोध चुनना तय हो गया है। चुनाव अधिकारी केशव सांख्यधर और सहायक चुनाव अधिकारी अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि महासचिव पद के लिए सत्यप्रकाश और ब्रजेंद्र भानु और पुस्तकालय अध्यक्ष पद के लिए सुमित पाठक और सुमित कुमार ने अपना-अपना नामांकन दाखिल किया है। कल 18 सिंतबर को नामाकंन पत्रों का वापस लेने की तिथि है। अब देखना है कि दोनों पदों पर यहां होता है। चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद 25 सितंबर को सभी नए पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराई जाएगी।