बिल्सी। आज शुक्रवार को नगर के बिजलीघर पर भगवान विश्वकर्मा की जयन्ती बड़े धूमधाम से मनाई गई। यहां सबसे पहले देववाणी मंदिर के मंहत पंडित मुन्नालाल शर्मा ने हवन-यज्ञ कराया। साथ ही दोनों ही बिजलीघर के कंट्रोल रुम में लगी सभी मशीनों का पूजन किया गया। साथ ही सभी मशीनों को साफ-स्वच्छ रखने का संकल्प भी लिया। बताते है क प्राचीन ग्रंथों से यह विदित होता है कि जहां ब्रह्मा, विष्णु, और महेश की वंदना अर्चना हुई है वहां भगवान विश्वकर्मा को भी स्मरण किया गया है। ऐसा माना जाता है कि कई विश्वकर्मा हुए हैं और आगे चलकर विश्वकर्मा के गुणों को धारण करने वाले श्रेष्ठ पुरुष को विश्वकर्मा की उपाधि से अलंकृत किया जाने लगा। भारतीय संस्कृति के अंतर्गत भी शिल्प संकाय, कारखानों, उद्योगों में भगवान विश्वकर्मा की महत्ता को प्रकट करते हुए प्रत्येक वर्ष 17 सितंबर को श्रम दिवस के रूप में मनाते हैं। बाद में प्रसाद वितरण किया गया। इससे पहले यहां जेई धर्मात्मा कुमार के स्थानातरंण पर उन्हे सभी कर्मचारियों ने भावभीनी विदाई दी। इस मौके पर अवर अभियन्ता धर्मात्मा कुमार गौड़, एसएसओ तेजपाल सिंह, कुंवरपाल, महिपाल, अजीत सिंह गुर्जर, सोहनपाल, राजेश कुमार रतनेश कुमार, देवकीनन्दन, पप्पू शाक्य, अजय राजपूत, ग्रीश कुमार आदि कर्मचारी मौजूद रहे।