कछला में मीटर गेज पांच सेमी बढ कर 162.40 मीटर पर पहुंचा

IMG-20210916-WA0005
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

सहसवान। शुक्रवार को भी नरौरा बैराज से गंगा में छोडे जाने वाले पानी की मात्रा एक लाख क्यूसेक से ऊपर बनी हुई थी। कछला में मीटर गेज पांच सेमी बढ कर 162.40 मीटर पर पहुंच गया। इससे गंगा के जलस्तर में हुई बढोतरी यथावत बनी हुई है। डूब क्षेत्र में स्थित गांव भमरौलिया, खागी नगला, परशुराम नगला आदि गांवों के आसपास बाढ का पानी भरा हुआ है। किसी गांव में बाढ का पानी नहीं घुसा है। तहसील प्रशासन और बाढ खंड हालातों की निगरानी कर रहा है। शुक्रवार को नरौरा से गंगा में एक लाख तीन हजार 832 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। डिस्चार्ज बढने के साथ ही लहरों ने भी गंगा महावा बांध की ओर बढना शुरू कर दिया है। डूब क्षेत्र में स्थित गावों के आसपास जलभराव की स्थिति बन गई है। बिजनौर का डिस्चार्ज कम हुआ है लेकिन हरिद्वार का डिस्चार्ज फिर बढा है। इससे संभावना जताई जा रही है कि से जलस्तर में फिलहाल उतार चढ़ाव बना रह सकता है। 

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights