सहसवान । भाजपा की प्रदेश मंत्री दीक्षा माहेश्वरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के कई वार्डों में जाकर भर्ती रोगियों से उसका हाल चाल पूंछा और उन्हें फल वितरण किए । प्रदेश मंत्री ने बताया कि राष्ट्रीय संगठन के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री के जन्म दिन को सेवा दिवस के रुप में मनाने का निर्णय लिया गया है। इस निर्णय के तहत भाजपा कार्यकर्ता अपने स्तर से लोगों की सेवा की । उन्होंने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी ने देश की अखंडता और विकास के लिए हमेशा जाने जाएंगे। पीएम देश की सेवा के लिए बिना रुके काम कर रहे हैं। उनकी सेवा से प्रेरित होकर ही जन्म दिन पर सेवा दिवस मनाने का निर्णय लिया गया है। फल वितरण कार्यक्रम में डॉ0 इमरान हसन सिद्दीकी , एक्सरे टेकनीशियन केबी चतुर्वेदी ,भाजपा नगर अध्यक्ष सोरभ महेशवरी ,महामंत्री पीयूष माहेश्वरी , विधान सभा सयोंजकसुभाष गौड़ ,, भाजपा के कर्मठ नेता सचिन शर्मा ,अननू महेशवरी सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे ।