एनएसएस ने किया मिशन शक्ति के अंतर्गत छात्रा स्वास्थ्य परीक्षण वैक्सिनेशन शिविर का आयोजन

c651534f-e010-4f49-9aec-70e771fec840
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं।आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय बदायूं में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में मिशन शक्ति तृतीय चरण के अंतर्गत छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया गया तथा कोविड-19 से बचाव के लिए छात्र छात्राओं का टीकाकरण भी किया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


जिला महिला चिकित्सालय की डॉ तान्या रस्तोगी ने छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें चिकित्सकीय सलाह दिया तथा हीमोग्लोबिन की कमी पाए जाने पर आयरन और कैल्शियम के टेबलेट का निशुल्क वितरण किया। राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला नोडल अधिकारी डॉ राकेश कुमार जायसवाल व महिला प्रकोष्ठ की संयोजक डॉ बबिता यादव की देखरेख में संपन्न हुए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में रक्तचाप, हीमोग्लोबिन, डायबिटीज आदि का परीक्षण किया गया। महाविद्यालय की 220 छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ ही 18 वर्ष आयु पूर्ण कर चुके छात्र-छात्राओं और महाविद्यालय स्टाफ के लोगों का कोविड-19 से बचाव के लिए टीकाकरण भी किया गया, जिसमें प्रथम डोज 44 लोगों को तथा 9 लोगों को दूसरे डोज़ का टीका लगाया गया। टीकाकरण के लिए छात्र छात्राओं को प्रेरित करते हुए कार्यवाहक प्राचार्य डॉ अंशु सत्यार्थी ने कहा कि कोविड 19 से बचने का टीकाकरण ही एकमात्र उपाय है।जंतु विज्ञान विभाग की प्रभारी डॉ बरखा ने टीकाकरण के लिए छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि कोरोना से बचने के लिए वैक्सीन लगवाना ही एकमात्र उपाय है छात्र-छात्राएं स्वयं वैक्सीन लगवाने के बाद अपने-अपने क्षेत्र गांव मोहल्ले के नागरिकों को भी वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करने का कार्य करें तो निश्चित रूप से भारत कोरोनावायरस मुक्त हो जाएगा। इस अवसर पर जिला चिकित्सालय की टीम में फार्मासिस्ट नीरज यादव, लैब टेक्नीशियन इमरान,एएनएम वरुणा,करुणा, अनीता वर्मा के साथ डॉ ज्योति विश्नोई,डॉ सरिता यादव, संजीव शाक्य आदि ने सहयोग प्रदान किया।
इस अवसर पर डॉ अनिल कुमार, डॉ पवन शर्मा, डॉ नीरज कुमार,डॉ सतीश सिंह यादव,डॉ सारिका शर्मा,डॉ संजय कुमार,डॉ प्रेमचंद,डॉ सचिन राघव,डॉ राजधारी यादव, डॉ दिलीप बर्मा, राजेश कुमार,प्रदीप,अंशुल कुमार अजय शर्मा, विजेंद्र सिंह, वीर बहादुर, गौरव पाली आदि उपस्थित थे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights