बदायूं विधानसभा की वजीरगंज, बिनावर, सलारपुर, बदायूं नगर, सिविल लाइन, सहित मण्डलों की बैठक

1fc4450c-53e7-4b57-8e80-df149886e5fe
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बैठक में मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, शक्ति केंद्र संयोजक ,शक्ति केंद्र प्रभारी, एवं बूथ अध्यक्ष विशेष रूप से उपस्थित रहे

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

बदायूं। मंडलों की बैठक में कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद गुप्ता ने कहा की भाजपा के कार्यकर्ता देवतुल्य कर्यकर्ता है आप सब कार्यकर्ताओं की वजह से ही आज केंद्र एवं प्रदेश में भाजपा की सरकार है और दोनों सरकारें जनहित के लिए पूर्ण रूप से समर्पित हैं। आज देश एवं प्रदेश में मोदी और योगी के नेतृत्व में देश एवं प्रदेश का कायाकल्प हो रहा है और इन दोनों सरकारों को बनवाने में आप सब का पूर्ण सहयोग है। भाजपा का कार्यकर्ता बहुत कर्मठ और जुझारू एवं संघर्षशील है इसीलिए हम अपने कार्यकर्ता को देवतुल्य कार्यकर्ता की संज्ञा देते हैं। हम लोगों को प्रदेश नेतृत्व द्वारा एवं जिले के द्वारा संगठन में जो भी जिम्मेदारी दी जाए उसको हम लोग पूर्ण निष्ठा से निभाए क्योंकि 2022 विधानसभा चुनाव निकट है पार्टी पूर्ण रूप से चुनावी मोड में है ऐसे में प्रत्येक कार्यक्रम एवं अभियान महत्वपूर्ण है और आप लोगों को पूरी तन्मयता के साथ अभियानों में लगने की आवश्यकता है।


विधानसभा प्रभारी सन्तोष दीक्षित ने कहा कि पार्टी का बूथ विजय अभियान है पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा शाम 4:00 बजे बूथ विजय अभियान का शुभारंभ करेंगे। सभी शक्ति केंद्र संयोजक एवं प्रभारी अपने अपने केंद्र पर बूथ विजय अभियान का कार्यक्रम संपन्न कराएं शक्ति केंद्र संयोजक टीवी/ एलइडी/ प्रोजेक्टर/ लैपटॉप आदि की व्यवस्था करें और राष्ट्रीय अध्यक्ष का उद्बोधन सुने। इसके बाद आगामी जो भी कार्यक्रम पार्टी द्वारा दिए जा रहे हैं सभी में लगे कल से ही हम लोग वोटर लिस्ट के हिसाब से पन्ना प्रमुख बनाने का कार्य प्रारंभ करेंगे। जिससे पार्टी प्रत्येक बूथ पर अपनी विजय पताका फहराये।
ब्रज क्षेत्र के उपाध्यक्ष आर एस पाल ने कहा है कहा कि पार्टी पूरी तरह चुनाव के मूड में आ चुकी है जिसकी जो जिम्मेदारी है अपनी अपनी जिम्मेदारी निभाये आगामी समय मे वोट बढ़ाने का अभियान भी प्रारम्भ होगा उसमे भी सबको लगना है।

विधानसभा संयोजक अंकित मौर्य ने सभी पदाधिकारियों से बूथ विजय अभियान की सफलता के लिए आग्रह किया और आगामी कार्यक्रमों में संघठनात्मक कार्यक्रमों की जानकारी दी।

बैठक में जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव, जिला महामंत्री एमपी सिंह राजपूत ,जिला उपाध्यक्ष सोवरन सिंह राजपूत, मंडल अध्यक्ष अनुज सक्सेना मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह मंडल अध्यक्ष नवरंग पाल नगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता सिविल लाइन अध्यक्ष शैलेंद्र मोहन शर्मा राहुल वार्ष्णेय राजीव वार्ष्णेय पंकज शर्मा के एल गुप्ता रामचरण पाल आदेश शर्मा राहुल सिंह सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights