नव- मनोनीत जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता कल भाजपा कार्यालय पर करेंगे पदभार ग्रहण : आशीष शाक्य

images
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

कल बदायूँ जिले के 449 शक्ति केन्द्र से 60 हज़ार पदाधिकारी और कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष जे० पी० नड्डा के विचारों को सुनेंगे : आशीष शाक्य

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

बदायूं।भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी आशीष शाक्य ने बताया कि 11 सितंबर को दोपहर 1:00 बजे भारतीय जनता पार्टी के नव मनोनीत जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता भाजपा कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण करेंगे।
कार्यालय पहुंचकर हवन पूजन करके पदभार ग्रहण करने के उपरांत भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ जनों एवं नव मनोनीत प्रदेश, क्षेत्र, जिला के मोर्चा के पदाधिकारियों का स्वागत व सम्मान करेंगे।

जिला मीडिया प्रभारी/ बूथ विजय अभियान के संयोजक आशीष शाक्य ने बताया कि 11 सितंबर को शाम 4:00 बजे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे० पी० नड्डा वर्चुअल बूथ विजय अभियान का शुभारंभ करेंगे, जिसमें बदायूं जनपद के 449 शक्ति केंद्र (कार्यक्रम स्थल) पर उपस्थित शक्ति केंद्र संयोजक, प्रभारी, बूथ समिति के पदाधिकारियों को संबोधित करेंगे।
बदायूं जनपद के 60 हज़ार पदाधिकारी एवं सदस्य राष्ट्रीय अध्यक्ष जे० पी० नड्डा के संबोधन को सुनेंगे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को सुनने के लिए बूथ स्तर तक के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं में बहुत अधिक उमंग, उत्साह दिखाई दे रहा है और सभी जगह तैयारियां आज पूर्ण हो गई है ।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights