पार्टी कार्यालय बरेली पर समाजवादी अधिवक्ता सभा की मासिक बैठक में उठा कचहरी पर अधिवक्ताओं के बैठने के लिए चैंबर का मुद्दा
बरेली। पार्टी कार्यालय पर समाजवादी अधिवक्ता सभा की मासिक बैठक हुई बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्यामवीर सिंह यादव एडवोकेट ने की बैठक का संचालन जिला महासचिव जहांगीर बेग ने किया बैठक में जिलाध्यक्ष श्यामवीर सिंह यादव ने कहा कि कचहरी पर अधिवक्ताओं के बैठने के लिए चैंबर निर्माण के लिए उत्तर प्रदेश सरकार कोई मदद नहीं कर रही है जहां बैठकर हमारे अधिवक्ता साथी विधि व्यवसाय कर सकें। समाजवादी सरकार में श्रद्धेय नेता जी मुलायम सिंह यादव ने अपने मुख्यमंत्रित्व काल में प्रदेश के हर जिले में अधिवक्ताओं के चैंबर बनाने के लिए लाखों रुपए की धनराशि दी थी जिससे भवन निर्माण कर अधिवक्ताओं को चैंबर उपलब्ध कराए गए थे लेकिन वर्तमान भाजपा सरकार अधिवक्ताओं के चैंबर पर बुलडोजर चलाने का काम कर रही है,जिला उपाध्यक्ष प्रमोद यादव जी ने कहा कि समाजवादी सरकार बनने पर फिर से अधिवक्ताओं के बैठने के लिए चैंबर निर्माण कराए जाएंगे जिससे अधिवक्ता साथी विधि व्यवसाय कर सकें हम सभी लोग समाजवादी सरकार में किए गए कार्यों को जनता तक पहुंचाएंगे। जिला महासचिव जहांगीर बेग ने कहा कि हम पार्टी को मजबूत करने के लिए हर तरह से तैयार है और अधिवक्ता समाज का अभिन्न अंग है जो आज़ादी से लेकर अब तक सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है इसलिए अधिवक्ताओं को सरकार हल्के में न लें,जिला उपाध्याक्ष हरभजन शाक्य ने कहा कि हम सब मिलकर 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनायेंगे,जिला उपाध्यक्ष सुभाष चन्द्र गुर्जर ने कहा कि पूरे प्रदेश में बेरोजगारी महंगाई चरम पर है अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा जनता तैयार है 2027 में समाजवादी सरकार बनने जा रही है, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र यादव ने कहा कि पूरे प्रदेश का किसान परेशान हैं बीज,खाद, दवाइयां महंगी होती जा रही है और समय पर नहीं मिल रही है जिससे फसल का नुकसान होता जा रहा है। अन्य सभी अधिवक्ताओं ने अपने अपने विचार रखे और 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सबने मिलकर जनता के बीच जा कर समाजवादी पार्टी द्वारा किए गए कार्यों को बताना है जिससे प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बने और सभी लोगों को न्याय और रोजगार मिल सकें समाजवादी अधिवक्ता सभा की मासिक बैठक में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष श्यामवीर सिंह यादव प्रभारी प्रमोद यादव जिला उपाध्यक्ष जिला महासचिव जहांगीर बेग ,जिला उपाध्यक्ष हरभजन सिंह शाक्य, सुभाष चंद्र गुर्जर, राजेन्द्र यादव, जिला सचिव यशवीर सिंह, अवधेश गुर्जर,संजीव कुमार ,शरद यादव,राजेश कुमार यादव,राजेश्वर यादव, विपिन कुमार, पारूल राठौर,फैसल रजा, शाज मिर्ज़ा शिवांग यादव , संजीव शर्मा,आदि समाजवादी अधिवक्ता सभा के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
















































































