श्री गणेश महोत्सव में सजा भक्ति और संस्कृति का रंगमंच

WhatsApp Image 2026-09-19 at 3.36.55 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। श्री गणेश महोत्सव के अवसर पर शुक्रवार को बाबूराम धर्मशाला में कृष्ण-सुदामा आर्ट ग्रुप द्वारा विशेष सांस्कृतिक एवं भव्य झांकियों का कार्यक्रम सायं 9 बजे प्रस्तुत किया गया। जिसमें भगवान श्री गणेश की भक्ति, भारतीय संस्कृति और धार्मिक भावनाओं से ओत-प्रोत प्रस्तुतियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। पूरा वातावरण मंगलमय हो गया। आज धर्मशाला प्रांगण में भंडारे का आयोजन किया गया उसमें सभी भक्तजनों ने प्रसाद ग्रहण कर भगवान गणेश जी का आशीर्वाद लिया
कमेटी के सदस्य गगन मेहरोत्रा एवं पवन बाजपेई ने कहा बरेली में श्री गणेश महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है हर घर में गणपति बप्पा के जयकारों से पूरा माहौल गणेश ममय हो गया है। जिसके लिए महोत्सव के संस्थापक अनिल पाटील की पहल और समर्पण इस आयोजन को विशेष पहचान दे रहा है महाराष्ट्र से आकर गणेश महोत्सव की परंपरा एवं भक्ति-संस्कृति को बरेली की धरती पर जीवंत करने में उनकी भूमिका सराहनीय है। उनके प्रयासों से यह आयोजन केवल धार्मिक कार्यक्रम न रहकर सनातन धर्म के एवं अपने इष्ट देवता के प्रति आस्था, संस्कृति और सामाजिक एकजुटता का उत्सव बनता दिखाई दे रहा है। बरेली में जगह-जगह पंडाल सजाकर बरेली वासी श्री गणेश महोत्सव का आयोजन बड़ी धूमधाम से कर रहे हैं लाखों घरों में भगवान गणेश जी की आराधना हो रही है जिससे प्रतीत होता है बरेली का युवा इस महोत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहा है पूरे सप्ताह पूजा पाठ में मग्न होकर अपनी परंपराओं को विकसित कर रहा है युवा वर्ग द्वारा अपनी धार्मिक संस्कृति एवं सनातन धर्म के प्रति लोगों को जागरूक करने का उत्सव मना कर सभी के दिलों में आस्था निर्माण करने का काम किया जा रहा है अनिल पाटिल जी ने महाराष्ट्र के इस त्यौहार को बरेली के घर -घर तक पहुंचाया है। श्री गणेश महोत्सव के संस्थापक अध्यक्ष अनिल पाटिल ने कहा मैं एक सेवक हूं श्री गणेश जी की कृपा से मुझे सेवा करने का मौका मिल गया मुझे अपनी सनातन धर्म की धार्मिक परंपराओं को घरो-घरों तक पहुंचाने का मौका मिला मैं अपने आराध्य देवत गणपति बप्पा की कृपा से और उनकी दैविक शक्ति से उनके आशीर्वाद से यह सब कर रहा हूं और यह सब करने का मुझे मौका मिल रहा है मैं आगे भी गणपति जी की कृपा से इस उत्सव को हर घर तक पहुंचाने का काम करूंगा संगठन के महामंत्री अविनाश पाटील ने बताया आज शाम श्री कृष्णा सुदामा आर्ट ग्रुप की ओर से विशेष झांकियां का आयोजन किया गया इसके पश्चात उत्तर प्रदेश सर्राफा व्यापारी एसोसिएशन के महानगर अध्यक्ष संजीव अग्रवाल जी जिला अध्यक्ष सुशील बंसल जी व अन्य सभी पदाधिकारी एवं सदस्य ने मिलकर विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश जी का पूजन किया भगवान गणेश जी का आशीर्वाद लिया सभी व्यापारियों के लिए मंगल कामना की। संस्था के सदस्य मंगेश कदम ने बताया 19 तारीख को शाम को 7:00 बजे से बाबूराम धर्मशाला श्री गणेश जी के पंडाल में इंडियन डांस एकेडमी के द्वारा छोटे-छोटे बच्चों के द्वारा मनमोहन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा एवं सामाजिक व्यापारिक बधुओं का सम्मान समारोह भी आयोजित किया जाएगा सारजेराव पाटील ने बताया 20 तारीख को श्री सिद्धिविनायक गणपति बप्पा की विशाल प्रतिमा का भव्य शोभायात्रा निकालकर विसर्जन किया जाएगा साप्ताहिक चल रहे महोत्सव का समापन होगा शोभायात्रा में दहीहंडी उत्सव मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगा संस्था के सदस्य नाना साहब गाडे ने बताया आज के इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सर्राफा व्यापारी एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष सुशील बंसल महानगर अध्यक्ष संजीव अग्रवाल प्रदेश उपाध्यक्ष सुदेश अग्रवाल महामंत्री राहुल रस्तोगी उपाध्यक्ष राजेश रस्तोगी बबलू पटवा राजीव अग्रवाल भूपेश अग्रवाल सौरव अग्रवाल अमित रस्तोगी विनोद रस्तोगी संजय रस्तोगी दयाशंकर वर्मा विनोद वर्मा बालाजी ज्वेलर्स के स्वामी उमेश वर्मा मनीष अग्रवाल प्रमोद मराठा दशरथ मराठा विजय मराठा सौरभ मराठा संजय मराठा दत्ता मराठा आदि लोग उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights